Saturday, April 19, 2025
HomeBollywoodलता मंगेशकर : कुछ ऐसी थी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की प्रेम...

लता मंगेशकर : कुछ ऐसी थी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की प्रेम कहानी, इसलिये ताउम्र रहीं कुंवारी

लता मंगेशकर : आज महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)  का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका जाना पूरे देश के लिये एक बहुत बड़ी क्षति है। आम जनता से लेकर, राजनीतिक, सिनेमा, क्रिकेट हर जगत के लोग आंसू बहा रहे हैं। लता मंगेशकर चली गईं लेकिन अपने पीछे अपनी रुहानी आवाज और यादें छोड़ कर चली गईं।

लता मंगेशकर : आज महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)  का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका जाना पूरे देश के लिये एक बहुत बड़ी क्षति है। आम जनता से लेकर, राजनीतिक, सिनेमा, क्रिकेट हर जगत के लोग आंसू बहा रहे हैं। लता मंगेशकर चली गईं लेकिन अपने पीछे अपनी रुहानी आवाज और यादें छोड़ कर चली गईं।

ये तो सभी जानते हैं कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने कभी शादी नहीं की। वो ताउम्र कुंवारी रहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं लता मंगेशकर को भी प्यार हुआ था। बात शादी तक जा पहुंची थी लेकिन ये प्रेम कहानी अधूरी रह गई।

बताया जाता है कि दिवंगत क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह डूंगरपुर, लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के करीबी दोस्त थे। राज सिंह राजस्थान के शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे और डूंगरपुर के तत्कालीन राजा स्वर्गीय महारावल लक्ष्मण सिंहजी के सबसे छोटे बेटे थे। दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और लता मंगेशकर को उनसे प्यार हो गया।

लता मंगेशकर प्यार से राज सिंह को मिट्ठू कहकर बुलाती थीं। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन राज सिंह के पिता राजा महारावल लक्ष्मण सिंहजी ने इस शादी से नाराजगी जताई। उन्होंने ये बिल्कुल भी मंजूर नहीं था उनके घर की बहू राजघराने से बाहर की हो। इसलिये ये शादी नहीं हो सकी। फिर लता मंगेशकर ने कभी शादी नहीं की और हमेशा के लिये कुंवारी रहीं।

आज लता मंगेशकर के निधन पर दो दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। ससंद भवन के ऊपर तिरंगा दो दिनों तक झुका रहेगा। उनके अंतिम दर्शन का वक्त 12 बजे से 3 बजे तक रहेगा। इसके बाद अंतिम संस्कार शाम साढ़े 6 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular