Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर इन दिनों मालदीव में अपना वेकेशन एंज्वॉय कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आयी तस्वीरों में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) व्हाइट कलर के आउटफिट में बेहद ही हॉट दिख रही हैं।
जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की इन तस्वीरों में एक तस्वीर भी सामने आयी है जिससे लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि जान्हवी मालदीव में अपने एक्स ब्वॉयफ्रैंड शिखर पहाड़िया के साथ वेकेशन एंज्वॉय कर रही हैं। एक रेडिफ यूजर ने शिखर पहाड़िया की इस्टा स्टोरी पोस्ट की झलक दिखाई है, जो कि मूनलाइट की तस्वीर है। इस तस्वीर से ही आशंका जताई जा रही है कि जान्हवी अकेली नहीं बल्कि शिखर के साथ मालदीव में हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें मूनलाइट दिख रही है।इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर ने कैमरे की ओर अपना चेहरा नहीं किया है। शिखर और जाह्नवी कपूर की फोटोज एक जैसे होने से फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों साथ में मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं।
आपको बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील शिंदे के पोते हैं। जान्हवी और शिखर एक दूसरे को डेट रहे थे। करण जौहर ने अपने शो चैट शो कॉफी विद करण 7 में दोनों के रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। दोनों को मुंबई में कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में ऐसी खबरें आयी थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।