India Lockdown: मधुर भंडारकर की फिल्म इंडिया लॉकडाउन (India Lockdown) का टीजर आज रिलीज हो गया है। ये फिल्म कोरोना महामारी के दौर में देश के बदलते हालातों पर आधारित है। फिल्म का टीजर काफी दर्दनाक है जिसे देखकर आपकी साल 2020 की यादें ताजा हो जायेगी।
View this post on Instagram
टीजर में दिखाया गया है कि जनता भारत बंद के बाद पैदल घरों को लौटने और रोजी-रोटी की तलाश में भटकने को मजबूर नजर आ रही है। लॉकडाउन पर बनी इस कहानी को देखने के बाद किसी की भी रुह कांप जायेगी। इंडिया लॉकडाउन फिल्म कोरोना महामारी के काल के दौरान दिए सारे जख्म को ताजा कर देगी। टीजर में 21 दिनों के लिए किए भारत बंद के एलान का खौफनाक नजारा देखने को मिला है। टीजर की शुरुआत में बताया जाता है, 24 मार्च 2020 को जब पीएम मोदी ने 21 दिनों के लिए देशभर में लॉकडाउन की अनाउसमेंट कर दी थी।
देश के 21 दिन लॉकडाउन की घोषणा के बाद देश में भगदड़ का माहौल मच गया था। बड़े-बड़े शहरों से मजदूरों का पलायन शुरू हो गया था। इस भारत बंद से दिहाड़ी मजदूर और सेक्स वर्कर्स की कमाई पर सीधे असर पड़ा था जिनकी कहानी फिल्म में दिखाई जायेगी। फिल्म प्रतीक बब्बर मजदूर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इंडिया लॉकडाउन का टीजर वाकई में काफी कमाल का है। फिल्म में कलाकारों की परफोर्मेंस भी कमाल की है।
फिल्म में एक्टर प्रतीक बब्बर लीड रोल में हैं, प्रतीक के अलावा आहना कुमार, श्वेता बसु प्रसाद भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 2 दिसंबर, 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-फाइव (Zee5) फिल्म की रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग लॉकडाउन के वक्त ही की गई थी।