Manoj Tiwari : भोजपुरी अभिनेता, गायक और बीजेपी नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) का लंबे वक्त के बाद भोजपुरी गाना रिलीज हुआ। रिंकिया के पापा, बेबी बियर पि के, बिहार के लाला पूरब के बेटा जैसे न जानें कितने ही गानों से अपनी दमदार आवाज से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) अपने गानों के जरिए मानों फैंस को तोहफा दे जाते हैं। कई सालों के बाद अब फिर से मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) अपना प्यार दर्शकों पर बरसाने को तैयार हो चुके हैं। हाल ही में उनका गाना दिलदार रिलीज हुआ, गाने रिलीज होते ही धूम मचा दी है।
View this post on Instagram
दिलबर का टीज़र होली से पहले ही 17 मार्च को रिलीज हो चुका था। जहां अब पूरा गाना 21 मार्च को सभी के सामने आ गया है। ये गाना आते ही जबरदस्त वायरल हो रहा है। लोग इसे धड़ल्ले से सुन रहे हैं और काफी पसंद भी कर रहे हैं। गाने का टाइटल है दिलदार (Dildaar)। गाने में मनोज तिवारी ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक कम्पोजर विशाल मिश्रा और प्रोड्यूसर मयूर ने भी कोलौबोरेट किया है।
बता दें कि ये गाना अब तक का भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे महंगा और भव्य गाना है। गाने का बजट 80 लाख रुपए बताया गया हैं। मनोज तिवारी के इस गाने को काशी (बनारस) में फिल्माया गया है। जिसके वीडियो में, बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विशाल सिंह आदित्य और कलश एक्ट्रेस अपर्णा दीक्षित नजर आ रही हैं।
गाने को लेकर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कहा कि वो इस इंडस्ट्री में छाई फूहड़ता को खत्म करना चाहते हैं, जिससे कि लोग हिंदी गानों की ही तरह भोजपुरी को भी आदर से सुनें।