Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodAjay Devgn : अजय देवगन (Ajay Devgn) ने द कश्मीर फाइल्स पर...

Ajay Devgn : अजय देवगन (Ajay Devgn) ने द कश्मीर फाइल्स पर कहा कुछ कहानियां इतनी….

Ajay Devgn : हर दिन नया रिकॉर्ड दर्ज कर रही फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर अब बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने फिल्म की खूब तारीफ की थी। इस कड़ी में अब बॉलीवड के सिंघम का नाम जुड़ चुका है। अजय देवगन (Ajay Devgn) ने कहा कुछ कहानियां इतनी प्ररेणादायक होती हैं सीधे दिल को छू जाती हैं।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजय देवगन (Ajay Devgn) ने कहा कि ये कहना गलत है। ये सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में है। जब आप एक स्टोरी सुनते हैं जैसे कि मैंने पहले भी फिल्में की हैं, ‘लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ और ये सब, कुछ कहानियां दिल को छू लेती है। ये बहुत प्रेरणादायक होती हैं और कई बार जो सच्चाई होती है वो बहुत अमेजिंग होती है कि आप वैसा फिक्शन लिख नहीं सकते।

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

बात ये नहीं है कि कोई ऑरिजनल स्क्रिप्ट या सच्ची घटना ढूंढो। लेकिन जब आपको कुछ ऐसा पता चलता है तो आपको ये महसूस होता है कि ये अलग चीज है और ये लोगों को इसके बारे में जानना चाहिए। इसलिए आप ऑरिजनल स्क्रिप्ट को उठाते हैं। हालांकि हम स्टोरी लिखते हैं, बनाते हैं, जब कुछ सुनते हैं तो ऐसे लगता है कि ये बननी चाहिए या नहीं बननी चाहिए या दुनिया के सामने आनी चाहिए या नहीं आनी चाहिए।

वहीं आमिर खान ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर कहा था कि हर एक हिंदुस्तानी को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब आमिर खान से द कश्मीर फाइल्स को लेकर सवाल किए गये तो उन्होंने कहा कि ये इतिहास का एक ऐसा हिस्सा है जिससे हमारा दिल दुखता है। कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ है वो बहुत दुख की बात है और ऐसे एक मुद्दे पर जो फिल्म बनी है। हर हिंदुस्तानी को ये जरूर देखना चाहिए और हर हिंदुस्तानी को याद करना चाहिए कि एक इंसान पर जब अत्याचार होता है तो क्या बीतती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular