Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodTiger Shroff : टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने शेयर किया अनसीन वीडियो 

Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने शेयर किया अनसीन वीडियो 

Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिट और परफेक्ट बॉडी वाले एक्टर हैं। उनके एक्शन और स्टंट के फैंस दीवाने हैं। आज के दौर में हर लड़के की चाहत होती है कि उनकी बॉडी टाइगर श्रॉफ के जैसी हो। टाइगर फैंस के फिटनेस फ्रीक हैं वो अपनी फिटनेस के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। लेकिन हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने एक अनसीन वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर ये यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि ये टाइगर श्रॉफ हैं।

हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पुराना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर काफी हेल्दी नजर आ रहे हैं। उनका हेयर स्टाइल भी काफी बदला-बदला लग रहा है। वो किसी बीच में नजर आ रहे हैं। उन्होंने रेड कलर का लोअर और व्हाइट कलर की बनियान पहन रखा है। वीडियो में टाइगर फुर्ती से बैकफ्लिप मार रहे हैं। इस दौरान उनके एक ट्रेनर भी मौजूद हैं।

वीडियो के साथ टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे अपना ये पुराना वीडियो मिला जहां मैं अपनी पहली स्किल सीख रहा हूं।  हे भगवान! उस रेत पर दौड़ना नामुमकिन था।  लेकिन वो स्ट्रगल बहुत रियल था। खासतौर पर मेरे मोटापे के साथ’।

टाइगर के इस वीडियो पर 1 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। फैंस उनकी हार्ड वर्किंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर कार्तिन आर्यन ने भी इस वीडियो पर कॉमेंट में फायर इमोटी पोस्ट की है। टाइगर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हीरोपंती 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में एक बार फिर से तारा सुतारिया उनके साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा टाइगर, अक्षय कुमार के साथ बड़े मियां छोटे मियां फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में छाये हुए हैं। अक्षय कुमार और टाइगर की फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होगी। इसके साथ ही गणपत फिल्म में वो कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular