Sunday, May 19, 2024
HomeBollywoodMika Singh : दुनिया के सामने अपने सपनों की मल्लिका को चुनेंगे...

Mika Singh : दुनिया के सामने अपने सपनों की मल्लिका को चुनेंगे मीका सिंह (Mika Singh) 

Mika Singh : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अपने गानों पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। 44 साल की उम्र में भी मीका आज तक कुंवारे हैं। हालांकि अक्सर किसी ना किसी लड़की के साथ उनका नाम जरुर जुड़ता रहता है, लेकिन ऑफिशियल तरीके से वो किसी के साथ बंधन में नहीं बंधे हैं। अब मीका सिंह के फैंस के लिये खुशी की खबर सामने आ रही है। अब मीका पॉजी कुंवारे नहीं रहेंगे वो दुनिया के सामने अपने सपनों की मल्लिका को चुनेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

जल्द ही मीका सिंह (Mika Singh) नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर रचाते हुए नजर आयेंगे। मीका सिंह से पहले राखी सांवत, रतन राजपूत और मल्लिका शेरावत भी स्वयंवर कर चुकी हैं। कुछ महीनों में ये शो शुरु होने वाला है। मीका सिंह इसमें भाग लेकर काफी उत्साहित हैं। इस शो में भाग ले रही प्रतियोगी पूरे भारत से हैं। मीका सिंह इस शो में शादी नहीं करेंगे पर वहां सगाई करेंगे। बताया जा रहा है कि राखी सांवत भी इस शो में बतौर प्रतियोगी नजर आ सकती हैं।

हालांकि इस शो को लेकर बहुत से प्रश्न खड़े हो चुके हैं। क्योंकि इससे पहले रतन राजपूत, राखी सावंत और मल्लिका शेरावत में से किसी ने भी अपने पार्टनर से शादी नहीं की। लेकिन राहुल महाजन ने डिंपी गांगुली से शादी जरुर की थी और दोनों 5 साल तक साथ भी रहे और इसके बाद 2015 में दोनों अलग हो गये थे।

याद हो कि मल्लिका शेरावत द बैचलर इंडिया मेरे खयालों की मलिका नामक शो में नजर आई थीl इसमें उन्होंने विजय सिंह को अपना जीवन साथी चुना थाl यह शो नवंबर 2013 में समाप्त हुआl इसके बाद दोनों को कुछ समय साथ देखा गयाl हालांकि बाद में दोनों अलग हो गएl रतन राजपूत ने भी अभिनव शर्मा से सगाई की थीl जैसे ही शो खत्म हुआ, दोनों की सगाई भी खत्म हो गईl

RELATED ARTICLES

Most Popular