Monday, March 24, 2025
HomeSouthKavya Thapar : मुंबई पुलिस ने इस एक्ट्रेस को किया गिरफ्तार

Kavya Thapar : मुंबई पुलिस ने इस एक्ट्रेस को किया गिरफ्तार

Kavya Thapar: जुहू पुलिस ने गुरुवार की सुबह एक्ट्रेस काव्या थापर (Kavya Thapar) को गिरफ्तार कर लिया। काव्या थापर पर निर्भया टीम की एक महिला कॉस्टेबल पर मारपीट और शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप है। काव्या थापर (Kavya Thapar) साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Kavya Thapar (@kavyathapar20)

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये घटना मुंबई के जुहू इलाके में दोपहर 1 बजे के करीब जे डब्ल्यू मैरियट होटल के सामने बीते गुरुवार को घटित हुई। काव्या थापर (Kavya Thapar) शराब के नशे में धुत्त थी और एसयूवी कार चला रही थी। काव्या थापर (Kavya Thapar) किसी पार्टी के लिये वहां गई थीं उनके साथ उनके एक दोस्त भी मौजूद थे।

काव्या थापर (Kavya Thapar) नशे में इतनी धुत्त थी कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि काव्या थापर (Kavya Thapar) की कार से एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया। व्यक्ति को गंभीर रुप से चोट लग गई थी उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

काव्या को गिरफ्तार कर अंधेरी में एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसे भायखला महिला जेल भेज दिया गया है और जमानत मिलने तक काव्या को वहीं रहना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular