Saturday, July 27, 2024
HomeTVइस एक्ट्रेस की बेटी ने मां को छोड़ा पीछे, शेयर की...

इस एक्ट्रेस की बेटी ने मां को छोड़ा पीछे, शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, इंटरनेट पर बवाल

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी बीते काफी समय से अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर चर्चा में रही हैं। फिलहाल वो साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हैं। यहां वो शो खतरों के खिलाड़ी शूट कर रही हैं। केपटाउन से श्वेता की कई फोटो वायरल हुईं। कुछ में तो वो एब्स फ्लॉन्ट करती भी नजर आईं। श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने लंबे समय के बाद सोशल मीडिया पर कमबैक किया है।

नई दिल्ली। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी बीते काफी समय से अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर चर्चा में रही हैं। फिलहाल वो साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हैं। यहां वो शो खतरों के खिलाड़ी शूट कर रही हैं। केपटाउन से श्वेता की कई फोटो वायरल हुईं। कुछ में तो वो एब्स फ्लॉन्ट करती भी नजर आईं। श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने लंबे समय के बाद सोशल मीडिया पर कमबैक किया है। उन्होंने लगातार कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करके हंगामा मचाया दिया है। पलक ने बोल्ड तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। पलक की इन तस्वीरों के देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं और फोटोज पर कमेंट की बारिश कर रहे हैं। पलक ने कई कैंडिड पोज दिए, जिसे पसंद किया जा रहा है।

पलक तिवारी की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी फोटोज तेजी से वायरल होती रहती हैं। इस ऑफ व्हाइट ड्रेस में वो स्टनिंग दिखीं। बता दें कि पलक ने मई महीने में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था। अब जून महीने में वो ग्लैमरस फोटोज शेयर कर लाइमलाइट में आ गई हैं।


बुधवार को उन्होंने ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में तस्वीरें पोस्ट कीं। उनकी ड्रेस पर सिल्वर एंब्रॉयडरी हुई थी। उन्होंने सिल्वर जूलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया। उनका ये गाउन हाई स्लिट था। फोटो में डीवा की तरह दिख रही थीं।


इस पर्पल ड्रेस में तो पलक छा गईं। स्मोकी आई मेकअप और पोनी टेल ने उनके लुक को कम्प्लीट किया। इस ड्रेस के साथ उन्होंने ओवरसाइज हूप्स ईयररिंग कैरी किए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular