Wednesday, April 23, 2025
HomeBollywoodबड़े होकर बैंक लूटना चाहते हैं तैमूर अली खान, पापा सैफ ने...

बड़े होकर बैंक लूटना चाहते हैं तैमूर अली खान, पापा सैफ ने किया खुलासा

बेबो यानि की करीना कपूर और सैफ अली खान के लाड़ले बेटे तैमूर अली खान तो सबके चहीते हैं। अगर स्टार किड की पॉपुलैरिटी की बात की जाये तो उनमें तैमूर सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। उनकी क्यूटनेस पर पूरा देश फिदा है।

बेबो यानि की करीना कपूर और सैफ अली खान के लाड़ले बेटे तैमूर अली खान तो सबके चहीते हैं। अगर स्टार किड की पॉपुलैरिटी की बात की जाये तो उनमें तैमूर सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। उनकी क्यूटनेस पर पूरा देश फिदा है।

लेकिन आज हम आपको तैमूर के बारें में ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसको सुनकर आपको यकीन नहीं होगा। इस बात का खुलासा खुद पापा सैफ अली खान ने किया। दरअसल, सैफ अली जल्द ही फिल्म बंटी बबली 2 में रानी मुखर्जी के साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। खूब जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन जारी है।

सैफ ने रानी मुखर्जी के साथ बातचीत में बताया कि जब तैमूर ने उनकी फिल्म के कुछ सीन देखे तो वह नकली तलवार लेकर घर में सबको दौड़ाते थे। इस पर सैफ उन्हें समझाते थे कि ये फिल्म का गुड बॉय है और ये बैड बॉय तो वह कहते थे कि मुझे बैड बनना है। सैफ की ये बात सुनकर रानी खूब हसंने लगीं। सैफ ने आगे बताया कि तैमूर कहते थे, ‘मैं बुरा इंसान बनना चाहता हूं और बैंक लूटना चाहता हूं, सबके पैसे चुराना चाहता हूं।’

इस वीडियो को सैफ अली खान ने यश राज फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है। बता दें कि फिल्म बंटी बबली 2 इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सैफ और रानी मुखर्जी के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और सरवरी नजर आने वाले हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular