Saturday, February 15, 2025
HomeBollywoodबिहार में पढ़ाई कर रहा है सनी देओल और प्रियंका चोपड़ा का...

बिहार में पढ़ाई कर रहा है सनी देओल और प्रियंका चोपड़ा का बेटा

बिहार के पश्चिमी चंपारण के बेतिया जिले के राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल और मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का बेटा 12वीं क्लास में पढ़ रहा है। ये वाकई हैरान कर देने वाला मामला है, आप भी यही सोचेगे भला सनी देओल और प्रियंका चोपड़ा का बेटा बिहार में क्या करेगा।

आइये जानते हैं पूरा मामला…

दरअसल, इन दिनों बिहार में 12वीं प्री बोर्ड की परिक्षा चल रही हैं। ऐसे में राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के दिमाग में एक शरारत सूझी। इस छात्र ने अपनी परिक्षा कॉपी पर मां का नाम प्रियंका चोपड़ा और पिता का नाम सनी देओल लिखा दिया। छात्र की ये कॉपी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

छात्र की शरारत यहीं तक समाप्त नहीं हुई। परीक्षा के दौरान एक सवाल पूछा गया था कि वह पुरातत्व से क्या समझता है। इसके जवाब में छात्र ने लिख दिया- “यह मेरे मास्टर ने नहीं पढ़ाया है, मैं पुरातत्व से कुछ नहीं समझता हूं।”

दूसरे सवाल में अकबर ने जजिया कर क्यों हटाया पूछा गया। इस सवाल का छात्र ने जवाब देते हुए है कि ‘रजिया से प्यार के कारण अकबर ने जजिया कर हटा दिया…।’ उस उत्तर पुस्तिका पर इतिहास पर पूछे गए सवालों का विचित्र जवाब लिखा है।

अब इस उत्तर पुस्तिका की प्रशासन ने जांच शुरु कर दी है। इस उत्तर पुस्तिका के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज की खूब किरकिरी हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular