Saturday, April 20, 2024
HomeTVनहीं रहे रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी

नहीं रहे रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी

मुंबई : रामानंद सागर द्वारा तैयार दूर्दशन पर प्रसारित होने वाला टीवी शो रामायण छोटे पर्दें का अबतक का सबसे मशहूर शो रहा। इस शो ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी। अब खबरें आ रही हैं कि रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है।

मुंबई : रामानंद सागर द्वारा तैयार दूर्दशन पर प्रसारित होने वाला टीवी शो रामायण छोटे पर्दें का अबतक का सबसे मशहूर शो रहा। इस शो ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी। अब खबरें आ रही हैं कि रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है।

उनके करीबी रिश्तेदार ने इस खबर की पुष्टि की है। 82 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी का निधन बीते मंगलवार की देर रात हार्ट अटैक के कारण हो गया। वह बीते लंबे वक्त से बढ़ती उम्र से संबंधी तमाम बीमारियों से जूझ रहे थे। अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर ने आज हर किसी को तोड़कर रख दिया है। अरविंद के निधन के बाद हर कोई उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- हमने श्री अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो एक असाधारण एक्टर ही नहीं थे बल्कि वे जनसेवा को लेकर भी जुनूनी थे। भारत की आने सभी पीढ़ियों के लिए वे अपने टीवी सीरियल रामायण में निभाए गए काम को लेकर याद किए जाएंगे। अरविंद त्रिवेदी के परिवार और फैंस के प्रति मेरी संवेदना।

 

राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल ने अपने प्रिय को-स्टार अरविंद त्रिवेदी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।

लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुनील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अरविंद त्रिवेदी की तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद त्रिवेदी ‘रामायण के रावण’ अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे… मैं अवाक हूं मैंने अपना पिता को खो दिया, मेरे मार्गदर्शक शुभचिंतक और सज्जन…।’

सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे दिल ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की … वह एक बहुत अच्छे इंसान थे #अरविंदत्रिवेदी #रावण।’

RELATED ARTICLES

Most Popular