Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodकुदरत का करिश्मा है करिश्मा कपूर

कुदरत का करिश्मा है करिश्मा कपूर

मुंबई: अपने नीलों नैनों से दर्शकों पर जादू चलाने वाली करिश्मा कपूर आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं। 90 के दशक में टॉप एक्ट्रेसों के लिस्ट में करिश्मा कपूर की गिनती होती थी। लड़कों की पहली पसंद बन चुकी थीं करिश्मा कपूर। भले ही करिश्मा कपूर कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हों लेकिन उन्हें बॉलीवुड में बहुत स्ट्रगल करना पड़ा।

मुंबई: अपने नीलों नैनों से दर्शकों पर जादू चलाने वाली करिश्मा कपूर आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं। 90 के दशक में टॉप एक्ट्रेसों के लिस्ट में करिश्मा कपूर की गिनती होती थी। लड़कों की पहली पसंद बन चुकी थीं करिश्मा कपूर। भले ही करिश्मा कपूर कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हों लेकिन उन्हें बॉलीवुड में बहुत स्ट्रगल करना पड़ा।

करिश्मा बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर और बॉलीवुड एक्ट्रेस बबीता कपूर की बेटी हैं। उनके दादा राज कपूर और परदादा पृथ्वी राज कपूर हिंदी सिनेमा जगत के संस्थापक कहे जाते हैं। लेकिन कपूर खानदान में लड़कियों को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी करिश्मा कपूर ऐसी पहली लड़की थीं, जिन्होंने इस परंपरा को तोड़ कर फिल्मों में इंट्री की और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनीं।

करिश्मा ने साल 1991 में प्रेम कैदी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया, उस वक्त करिश्मा मात्र 16 साल की थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया, लेकिन उन्हें पहचान साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म राजा हिन्दुस्तानी से मिली। इस फिल्म में करिश्मा के हीरो आमिर खान थे। राजा हिन्दुस्तानी ने करिश्मा को रातों रात स्टार बना दिया। इस फिल्म में फिल्माया गया करिश्मा और आमिर का किसिंग सीन खूब सुर्खियों में रहा था। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दी।

साल 2003 में करिश्मा की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ हुई थी। 13 साल के बाद करिश्मा और संजय कपूर का तलाक हो गया। इससे पहले करिश्मा कपूर की सगाई महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी लेकिन किसी आपसी कारणों की वजह से ये सगाई टूट गई थी। जब करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री की थी, तब वो अपने लुक की वजह से खूब ट्रोल हुई थीं, लेकिन राजा हिन्दुस्तानी फिल्म के बाद लोग उनके लुक को देख हैरान रह गये और उनकी खूबसूरती के कायल हो गये।

हाल ही में करिश्मा कपूर द कपिल शर्मा शो में अपने पापा रणधीर कपूर के साथ पहुंची थी। इस दौरान दोनों पापा और बेटी ने जमकर मस्ती की। भले ही एक लंबे वक्त से करिश्मा फिल्मों से दूर हैं लेकिन आये दिन वो टीवी पर किसी ना किसी रियलटी शो में आती रहती हैं। करिश्मा आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं, जितनी की वो पहले हुआ करती थीं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular