मुंबई : साल 2019 में रेलवे स्टेशन किनारे बैठकर इक प्यार का नगमा गाना गाकर रातों रात रानू मंडल फेमस हो गई थीं। हर जगह बस पश्चिम बंगाल की रहने वाली रानू मंडल के ही चर्चें थे। रानू उस वक्त इंटरनेट संसेशन बन चुकी थीं। उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ी थी कि उन्हें हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में गाने का ऑफर दे डाला था। इसके बाद उन्हें दूसरा मौका नहीं मिला। रानू मंडल को जितने कम समय में पॉपुलैरिटी मिली उतने ही कम वक्त में वो गुमनामी मे भी खो गईं।
View this post on Instagram
इसी बीच रानू मंडल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रानू मंडल श्रीलंका की सिंगर योहानी के फेमस सॉन्ग Manike Mage Hithe को गा रही हैं। इस गाने में रानू पूरी तरह से डूबी हुई नजर आ रही हैं। दूसरी भाषा होने के बावजूद भी वह इस गाने के बोल को याद कर चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो किसी ने उन्हें ट्रोल किया है।