Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodइन फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के जरिये रणबीर कपूर ने किया...

इन फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के जरिये रणबीर कपूर ने किया दर्शकों को इंप्रेस

मुंबई : बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणबीर कपूर इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जिनके ऊपर करोड़ों लड़कियां अपनी जान लुटाती हैं। हैंडसम होने के साथ-साथ रणबीर कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के जरिये एक अलग मुकाम हासिल किया है। उनके बर्थडे के मौके पर हम बताने जा रहे हैं रणबीर कपूर की उन बेहतरीन फिल्मों के बारें में जिसमें उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से किरदार में जान फूंक दी थी।

साल 2009 में रिलीज हुई वेक अप सिड फिल्म में रणबीर कपूर ने एक बिगडैल बेटे की भूमिका निभाई थी। ये लड़का अपनी जिदंगी से किस तरह लड़ता है और खुद पर नियंत्रण रखता है ये फिल्म में दिखाया गया था। फिल्म में रणबीर कपूर के ऑपोजिट कोंकणा नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट के तौर पर साबित हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग को खूब पंसद किया गया था।

साल 2010 मे रिलीज हुई राजनीति फिल्म में रणबीर कपूर काफी सीरियस रोल में नजर आये थे। उन्होंने फिल्म में एक युवा नेता की भूमिका निभाई थी जो विदेश में पढ़ता है। उसको राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं होती है लेकिन इसके बावजूद उसको राजनीति में आऩा पड़ता है। मल्टी स्टारर फिल्म होने के बावजूद इसमें रणबीर कपूर के रोल को खूब सराहा गया था।

रॉकस्टार साल 2011 में रिलीज हुई। इस फिल्म के लिये रणबीर कपूर को कई पुरस्कारों से नवाजा गया था। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे लड़के की एक्टिंग की थी जिसका प्यार में दिल टूट जाता है। फिर अपने टूटे दिल के दर्द को वो अपने गानों के जरिये बयां करता है।

बर्फी दर्शकों की पंसदीदा फिल्मों से एक है। ये साल 2012 में रिलीज हुई थी। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज के साथ एक मूक-बधिर लड़के का किरदार निभाया था। फिल्म में रणबीर कपूर की शानदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

साल 2018 में संजय दत्त की जीवन पर बनी फिल्म संजू में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा रणबीर कपूर ने तमाशा, ये जवानी है दीवानी, ऐ दिल है मुश्किल जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम करके अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular