Saturday, July 27, 2024
HomeMoviesशहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ की फिल्म हौसला रख का ट्रेलर हुआ...

शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ की फिल्म हौसला रख का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई : दिलजीत दोसांझ, शहनाज गिल और सोनम बाजवा की पंजाबी फिल्म हौसला रख का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। दिलजीत दोसांझ कॉमेडी रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं शहनाज गिल का रोल भी काफी दमदार है। सोनम बाजवा फिल्म में ग्लैमरस रोल में दिखाई देने वाली हैं।

शहनाज गिल दिलजीत दोसांझ के बच्चे की मां बन जाती है। बच्चा होने के बाद वो बच्चे को दिलजीत दोसांझ को देकर चली जाती हैं। दिलजीत ही अकेले बच्चे को पालते हैं। इसी बीच दिलजीत की लाइफ में ग्लैमरस गर्ल यानि की सोनम बाजवा की एंट्री होती है। लेकिन उसी दौरान शहनाज गिल भी वापस दिलजीत दोसांझ के पास लौटती हैं। फिल्म की कहानी में आगे क्या है ये तो रिलीज होने के बाद ही सामने आयेगा। दर्शकों ने ट्रेलर को काफी पंसद किया है।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही फैंस शहनाज गिल को देखने के लिये तरस गये थे। वो शहनाज को फिर से स्क्रीन पर देखना चाहते थे। सोशल मीडिया के जरिये फैंस शहनाज को जीवन में आगे बढ़ने की हिम्मत दे रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म हौसला रख अगले महीने 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular