Saturday, May 11, 2024
HomeBollywoodशर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर तंज कसते हुए कहा, ऐसा कीजिए...

शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर तंज कसते हुए कहा, ऐसा कीजिए तो दुनिया साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी

मुंबई : कामसूत्र फेम एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने एक बार फिर शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर तंज कसा है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर कहा, शिल्पा अगर रील लाइफ में लोगों के प्रति सहानुभूति दिखाने के बजाय रियल लाइफ में पीड़ित महिलाओं और बच्चों के लिए कुछ करेंगी तो पूरी दुनिया उन्हें साष्टांग प्रणाम करेगी।

दरअसल, शर्लिन चोपड़ा का ये वीडियो किसी इंटरव्यू क्लिप का है। वीडियो में शर्लिन चोपड़ा को बोलते हुए सुना जा सकता है कि खुद के लिए बंगला बनाना, खुद के लिए गाड़ी खरीदना अच्छा है, एक हद तक। लेकिन गाड़ी, बंगला खरीदने के बाद क्या? पॉर्न बनाएं? नहीं। बहुत कुछ और है देश के लिए करने के लिए। कुछ करना चाहती हूं मैं देश के लिए।’

उन्होंने आगे कहा है कि मैं पीड़ित महिलाओं और बच्चों के लिए कुछ करना चाहती हूं। शिल्पा शेट्टी पर तंज कसते हुए शर्लिन ने कहा, मंच पर जाकर बैठकर साष्टांग प्रणाम करना, रानी लक्ष्मीबाई जी के बारे में बात करना बहुत आसान होता है। आप रियल लाइफ में कुछ कीजिए। अपने बंगले से बाहर निकलकर कुछ कीजिए। पॉर्न की दुनिया से बाहर निकलकर कुछ कीजिए। फिर देखिए सारी दुनिया आपको साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी।’

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का जब से पोनोगार्फी मामला सामने आया है, तब से शर्लिन चोपड़ा सुर्खियों में बनी हुई हैं। अक्सर वो राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को लेकर कुछ ना कुछ ऐसा बयान दे देती हैं। पिछली बार भी उन्होंने शिल्पा को लेकर कहा था कि दीदी येडी बनकर पेडा खा रही है। पोनोगार्फी मामले में राज कुद्रा 60 दिनों तक जेल में थे। हालांकि अभी उन्हें बेल के ऊपर जमानत मिल गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular