Tuesday, April 15, 2025
HomeBollywoodAhtiya Shetty: सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी (Ahtiya Shetty) जल्द ही...

Ahtiya Shetty: सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी (Ahtiya Shetty) जल्द ही बनने वाली हैं दुल्हनियां

Ahtiya Shetty: इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों की सीजन चल रहा है। एक के बाद एक सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Ahtiya Shetty) जल्द ही दुल्हनियां बनने वाली हैं। आथिया शेट्टी (Ahtiya Shetty) अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड और क्रिकेटर के. एल. राहुल से शादी करने वाली हैं।

सूत्र के मुताबिक शेट्टी परिवार के करीबी ने बताया कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दोनों के परिवार भी उन्हें पसंद करते हैं और अगर सबकुछ ठीक रहा तो ये साल खत्म होने से पहले दोनों शादी कर लेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

इन खबरों पर अभी तक सुनील शेट्टी की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। वैसे अक्सर आथिया शेट्टी और के. एल राहुल को एक साथ स्पॉट किया जाता है। कपल सोशल मीडिया के जरिए भी अपना प्यार बरसाने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं।

बता दें कि सुनील शेट्टी का परिवार दक्षिण भारत से ताल्लुक रखता है और और के एल राहुल भी दक्षिण भारत के ही रहने वाले हैं। अथिया और केएल राहुल की शादी दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular