Wednesday, April 23, 2025
HomeBollywoodMamta Kulkarni: कभी हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस थीं ममता कुलकर्णी (Mamta...

Mamta Kulkarni: कभी हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस थीं ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni), अब बन गयीं साध्वी

Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। वो अपने जमाने की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक रहीं। उन्होंने शाहरुख खान (Shahrukh Khan), सलमान खान (Salman Khan) जैसे कई मशहूर अभिनेताओं के साथ काम किया। ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने अपने सिने करियर की शुरुआत तमिल इंडस्ट्री की फिल्म ‘ननबरगल’ से साल 1991 में की थी। ममता ने अपना बॉलीवुड डेब्यू मल्टी स्टारर फिल्म ‘तिरंगा’ से की थी।

ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने तिरंगा फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें पहचान फिल्म आशिक आवारा फिल्म से मिली थी। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। ममता ने ‘वक्त हमारा है’, ‘क्रांतिवीर’, ‘करण अर्जुन’, ‘बाजी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। उस दौर में ममता कुलकर्णी का क्रेज फैंस के ऊपर कुछ इस कदर था कि लड़कों के पर्स में ममता कुलकर्णी की तस्वीर रहती थी। उनका बहुत ही सुपरहिट करियर रहा।

लेकिन ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) की पर्सनल लाइफ काफी विवादों से भरी रही। उनका अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ रिश्ता था। इसकी वजह से ममता को फिल्मों में लेने से भी इंकार कर दिया था। धीरे-धीरे वो फिल्मों से दूर होती गईं। फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद ममता कुलकर्णी ने विक्की गोस्वामी से शादी कर ली।

विक्की की गिरफ्तारी हुई तो उनके साथ ममता भी गिरफ्तार हुईं। लेकिन वे बाद में जेल से बाहर आ गई थीं। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार कहा जाता है कि ममता साध्वी बन गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular