Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodएक्टर राम के साथ गौतमी ने शेयर की हनीमून की थ्रोबैक फोटो,...

एक्टर राम के साथ गौतमी ने शेयर की हनीमून की थ्रोबैक फोटो, ये अंदाज देखकर हैरान रह गए फैन

मुंबई। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बना चुके एक्टर राम कपूर हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बने ही रहते है। कभी अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में छाए रहते है। हालांकि इन दिनों पत्नी गौतमी कपूर के साथ अपनी प्राइवेट लाइफ को टाइम दे रहे हैं।

राम और गौतमी ने 2003 में शादी की थी और आज भी साथ हैं। कई मौकों पर इनके बीच की कैमेस्ट्री चर्चा में रही। इस बीच राम कपूर और गौतमी की एक थ्रोबैक फोटो है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों की यह फोटो इनके हनीमून की है। राम कपूर और गौतमी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायल हो रही है और दोनों के फैंस के बीच यह फोटो खूब पसंद भी की जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)


फोटो शेयर करते हुए गौतमी ने कैप्शन में लिखा है- ‘वह साल था 2003.’ गौतमी और राम की इस फोटो पर उनके फैन खूब कमेंट कर रहे हैं। राम कपूर इस फोटो में बेहद फिट लग रहे हैं। हालांकि, इन दिनों भी राम कपूर काफी फिट हैं, लेकिन एक समय पर राम कपूर काफी मोटे हो गए थे। ऐसे में उनके फैंस को तो यकीन ही नहीं हो रहा कि ये वही राम कपूर हैं। इस फोटो में गौतमी रेड पैंट और ब्लैक बिकिनी टॉप में नजर आ रही हैं। उनके हाथों में मेंहदी लगी है और चूड़े भी पहन रखे हैं।


वहीं दूसरी ओर राम कपूर ब्राउन शॉट्स और शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। और राम इस फोटो में गजब के फिट दिखाई दे रहे हैं। वह पत्नी गौतमी के साथ समुद्र किनारे पोज दे रहे हैं और काफी हैंडसम भी लग रहे हैं। राम कपूर और गौतमी ने टीवी शो ‘घर एक मंदिर’ में एक साथ काम किया था। सीरियल के दौरान बढ़ी दोस्ती के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और फिर दोनों ने इस प्यार को रिश्ते का नाम दिया और शादी के बंधन में बंध गए।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular