Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodइन सितारों ने कम उम्र में ही दुनियां को कहा अलविदा, सिद्धार्थ...

इन सितारों ने कम उम्र में ही दुनियां को कहा अलविदा, सिद्धार्थ शुक्ला से प्रत्युषा बनर्जी तक सबकी ये थी कहानी

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिनकी खबर सुनने के बाद सभी लोग हिल गए थे। दरअसल हालही में फेमस एक्टर्स सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने सबको चौका दिया था। कई सितारे कम उम्र में ही इस दुनिया से चले गए है। सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर सुशांत सिंह तक कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस है जिनके जाने के बाद लोग हैरान रह गए थे। सुशांत सिंह राजपूत, प्रत्युषा बनर्जी जैसे कई फेमस एक्टर्स हैं जिनकी असमय हुई मौत ने सबको झकझोर दिया था। मात्र 21 साल के दानिश जेहन की मौत सड़क दुर्घटना में 20 दिसंबर 2018 को हो गई थी। विकास गुप्ता के रिएलिटी शो ‘Ace of Space’ में नजर आए थे। अपने स्टाइल और वीडियो की वजह से दानिश की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग थी।

कुछ ऐसा ही हुआ था जब बालिका वधू फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के निधन की खबर सामने आई थी। 1 अप्रैल 2016 को उनके मुंबई वाले घर पर प्रत्युषा डेडबॉडी मिली थी। जमशेदपुर की रहने वाली एक्ट्रेस अपना करियर बनाने मुंबई आई और आनंदी का रोल प्ले कर देखते ही देखते हर घर का जाना-पहचाना नाम बन गई थी। इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काम किया था. प्रत्युषा की मौत के पीछे उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज को बताया गया। एक्ट्रेस के माता-पिता ने भी राहुल राज पर आरोप लगाए थे।

टीवी से अपना करियर शुरू कर बॉलीवुड में भी सिक्का जमाने वाले सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने बांद्रा वाले घर पर मृत पाए गए थे। एक्टर के निधन की खबर सुनकर सब शॉक्ड रह गए थे। सुशांत की मौत के बाद लंबे समय तक जांच पड़ताल चली। सीबीआई जांच अभी भी जारी है।

एक्टर सिद्धार्थ के निधन ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है कि दिल का दौरा पड़ने की कोई उम्र नहीं रही। यंग एज इस जानलेवा बीमारी के लोगों भी शिकार हो रहे हैं। सिद्धार्थ और प्रत्युषा बनर्जी से लेकर उन एक्टर्स पर नजर डालते हैं जो कम उम्र में ही दुनिया छोड़ गए। बीते 2 सितंबर को जब टीवी के फेमस एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर आई तो लोग सन्नाटे में आ गए। सबकी जुबान पर यही सवाल था कि क्या ये कोई जाने की उम्र होती है। अचानक पड़े दिल के दौरे ने सिद्धार्थ की जिंदगी छीन ली। कम समय में ही बेहद पॉपुलर हुए इस एक्टर के जाने का गम सबको सता रहा है।


26 बरस की टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा भी अपने मुंबई के मीरा रोड स्थित घर पर लटकी हुई मिली थीं। 24 जनवरी 2020 को एक्ट्रेस ने एक सुसाइड नोट लिखा था कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। एक्ट्रेस के दोस्तों की माने तो ‘दिल तो हैप्पी है जी’ शो के ऑफ एयर होने के बाद काम की तलाश में परेशान हो बुरी तरह डिप्रेशन में थीं।

25 बरस की प्रेक्षा मेहता ने 25 मई 2020 को सुसाइड कर लिया था। घरवालों की माने तो लॉकडाउन में काम न होने की वजह से परेशान थीं। प्रेक्षा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें लिखा था कि ‘पॉजिटव रहने की कोशिश में जुटी हुई हूं लेकिन हो नहीं पा रही। मेरे टूटे हुए सपनों ने मेरे कांफिडेंस का दम तोड़ दिया है।’

टीवी एक्टर समीर शर्मा भी 6 अगस्त 2020 को अपने मलाड वाले घर पर लटके हुए मिले थे। उन्हें इस हालत में सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने सबसे पहले देखा था। उनके दोस्तों ने टाइम्स को बताया था कि मूड डिसऑर्डर से परेशान थे और मनोचिकित्सक से इलाज करवा रहे थे। मस्त मौला इस एक्टर की उम्र 44 साल थी। खबरों की माने तो फाइनेंशियल क्राइसिस की वजह से जान दे दी।

टीवी के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की मौत भी दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। 26 नवंबर 2020 की सुबह 3 बजे दिव्या को अटैक आया था। मात्र 34 साल की एक्ट्रेस कोविड-19 से संक्रमित थीं। उनके हस्बैंड गगन पर मेंटली-फिजिकली टॉर्चर के आरोप लगाए गए थे।

42 बरस के कुशल पंजाबी एक टैलेंटेड और फिट एक्टर माने जाते थे। कुशल ने टीवी और फिल्म दोनों में ही काम किया। 26 दिसंबर 2019 को अपने मुंबई रेजिडेंस पर फंदे से लटककर जान दे दी थी। कुशल भी डिप्रेशन से पीड़ित थे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular