Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodAlia Bhatt:  शादी के बाद पार्टी मोड में नजर आयीं आलिया भट्ट...

Alia Bhatt:  शादी के बाद पार्टी मोड में नजर आयीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 

Alia Bhatt: बीते 14 अप्रैल को आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने शादी रचाई। शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें और वीडियोज सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आयी हैं, जिसमें शादी के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पार्टी मोड में नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) रेड कलर के सूट में नजर आ रही हैं। उनकी मांग में सिंदूर भरा हुआ है, माथे पर टिका लगा हुआ है और हाथों में चूड़ा है। नई नवेली दुल्हन का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अपनी शादी के सेलिब्रेशंस में दुल्हनियां जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। हाथ में शेम्पेन का ग्लास लिए पार्टी मोड में नजर आ रही हैं।

दूसरी तस्वीर में आलिया और रणबीर एक साथ नजर आ रहे हैं। अपनी न्यूली मैरिड वाइफ आलिया की ड्रेस से मैच करते हुए रणबीर कपूर ने भी व्हाइट कुर्ता पजामा के साथ रेड जैकेट कैरी किया हुआ है। कपल का ये लुक भी फैंस को खूब भा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular