Wednesday, November 29, 2023
HomeBollywoodधोनी के साथ तमिल स्टार थलापति विजय की फोटो हुई सोशल मीडिया...

धोनी के साथ तमिल स्टार थलापति विजय की फोटो हुई सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर धोनी और थलापती विजय की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है।इस तस्वीर में दोनों साथ दिखाई दे रहे है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की साथ की तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर फैंस लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।

दरअसल तमिल के सुपरस्टार थलापति विजय और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात चेन्नई के गोकुलम स्टूडियो में हुई। यहां विजय अपनी फिल्म बीस्ट की शूटिंग कर रहे हैं तो वहीं धोनी पिछले कुछ दिनों से टेलीविजन के विज्ञापनों की शूटिंग कर रहे हैं। जब दोनों सितारों को एक ही स्टूडियो में होने की खबर लगी तो दोनों से एक दूसरे से मिलने का फैसला किया। दोनों की तस्वीर बाहर आए ही सोशल मीडिया पर छा गई और तेजी से वायरल हो गई।

बता दे कि धोनी IPL के दूसरे चरण के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं। धोनी के अलावा सीएसके के बाकी खिलाड़ी भी चेन्नई पहुंच गए हैं। चेन्नई से फिर पूरी टीम साथ में आईपीएल के लिए यूएई के लिए रवाना होगी। खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी चेन्नई पहुंची हैं।वहीं सुरेश रैना की भी पत्नी और बेटी चेन्नई रैना के साथ पहुंची हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular