Saturday, July 27, 2024
HomeBhojpuri Cinemaएक्ट्रेस मोनालिसा ने फैंस को दी खुशखबरी, जल्द ही मचाएंगी हंगामा

एक्ट्रेस मोनालिसा ने फैंस को दी खुशखबरी, जल्द ही मचाएंगी हंगामा

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह कभी अपने डांस तो कभी अपनी एक्टिंग के कारण फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। अभिनेत्री ने आज अपनी मेहनत के जरिए अलग पहचान बनी ली है। एक बार फिर उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सबका अटेंशन खींच रही हैं। मोना ने हाल ही में साड़ी पहने अपनी पिक्स इंस्टामग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने एक इंटरेस्टिंग कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा हम हैं “मीरा“ …. जल्द आएंगे आपके घर @hungama_play app पे हंगामा करने …

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)


मोनालिसा के इस पोस्ट से साफ है कि वो जल्द ही हंगामा एप के किसी नए प्रोजेक्ट में दिखाई देने वाली हैं। एक्ट्रेस की इस खबर से फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। साथ ही चाहने वाले उनको इसके लिए जमकर बधाई दे रहे हैं। फोटो पर फैस जमकर कमेंट कर रहे हैं। विकास नाम के एक यूजर ने लिखा ‘कर दो हंगामा जल्दी से’…वहीं ज्यादातर यूजर उनकी साड़ी और खूबसूरत ब्लाउज की तारीफ करते दिख रहे हैं। उनके फोटोज को कुछ ही घंटे में 1 लाख से ज्यादा हार्ट यानी लाइक्स मिल चुके हैं। हर फोटो में मोनालिसा का एक अलग दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा था, जो फैंस का दिल जीत रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)


इंस्टाग्राम पर उनके 4.4 मिलियन फॉलोअर हैं। कभी उनकी बोल्ड फोटोज तो कभी डांस वीडियो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इनपर फैंस जमकर कमेंट और लाइक कर प्यार लुटाते हैं। डांस और एक्टिंग के अलावा मोनालिसा सोशल मीडिया साइट्स पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज साझा कर फैंस का दिल धड़काती रहती हैं। फैंस उनके हर अंदाज को देखना पसंद करते हैं। भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस में एक मोनालिसा का नाम भी शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular