Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodDance Deewane 3: धक-धक गर्ल, माधुरी दीक्षित को ट्रिब्यूट देंगी नोरा फतेही,...

Dance Deewane 3: धक-धक गर्ल, माधुरी दीक्षित को ट्रिब्यूट देंगी नोरा फतेही, बॉलीवुड के 100 साल पूरे होने पर मनेगा जश्न

मुंबई। रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ में आने वाले वीकेंड नोरा फतेही अपनी आइडल माधुरी दीक्षित के लिए कुछ खास करने वाली हैं। इस एपिसोड में नोरा फतेही माधुरी दीक्षित की तरह तैयार हुई हैं। इस एपिसोड में नोरा, माधुरी दीक्षित नेने के मशहूर ‘डोला रे डोला’ लुक में नजर आएंगी। दरअसल डांस दीवाने में बॉलीवुड के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर नोरा फतेही माधुरी दीक्षित की तरह तैयार हुई हैं। इससे पहले भी कई बार नोरा ने माधूरी दीक्षित की बायोपिक में अभिनय करने की इच्छा व्यक्त की थी। दरअसल नोरा जल्द ही ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आने वाली हैं। ‘चंद्रमूखी’ के अवतार में नोरा फतेही गजब की खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


दरअसल अपने यूट्यूब व्लॉग में भी, नोरा फतेही ने बॉलीवुड की डांसिंग दिवा रही माधुरी दीक्षित के साथ डांस दीवाने जैसा रियलिटी शो जज करने का और उनसे मिलने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था। वह माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन है। कई बार नोरा ने माधुरी के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। वह माधुरी दीक्षित को अपना आदर्श मानती हैं। अपने व्लॉग के आखिर में नोरा ने यह कहा था कि अगर उन्हें मौका मिले तो बॉलीवुड की इस धक धक गर्ल की बायोपिक में जरूर काम करना चाहेंगी।


नोरा फतेही कई बार मीडिया के सामने ये बता चुंकी हैं कि वह माधुरी दीक्षित को अपना आइडल मानती हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में नोरा ‘देवदास’ की ‘चंद्रमूखी’ के अवतार में नजर आ रही हैं। नोरा ने यह कहा था कि अगर उन्हें मौका मिले तो बॉलीवुड की इस धक धक गर्ल की बायोपिक में जरूर काम करना चाहेंगी। नोरा फतेही ‘देवदास’ का मशहूर गाना ‘डोला रे डोला’ पर परफॉर्म करते हुए माधुरी दीक्षित नेने को एक शानदार ट्रिब्यूट देने वाली हैं। माधुरी दीक्षित भी नोरा फतेही के डांस की बहुत बड़ी फैन हैं। दरअसल माधुरी दीक्षित ने भी नोरा फतेही की प्रतिभा, डांस के प्रति उनके जूनून की हमेशा प्रशंसा की है। आज, नोरा फतेही न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली और लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं, जिसके पास सफलता की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग स्ट्रीक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular