Athiya Shetty-Kl Rahul: भारतीय टीम के क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड की हसीना आथिया शेट्टी बीते कई दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की शादी से जुड़ी अक्सर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। इसी बीच खबर आ रही है कि फरवरी महीने में केएल राहुल और आथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन अभी तक दोनों की शादी की तारीख सामने नहीं आयी है।
View this post on Instagram
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आथिया और राहुल की शादी सुनील शेट्टी के आलीशान बंगले में पूरी की जाएगी। खंडाला की पहाड़ियों में बना सुनील शेट्टी का बंगला किसी बड़े रिसॉर्ट से कम नहीं है। केएल राहुल-अथिया शेट्टी का घर रणबीर-आलिया के बांद्रा स्थित घर से दो बिल्डिंग दूर होगा। शादी के बाद दोनों की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी अप्रैल में होगी। इस पार्टी में क्रिकेट जगत, बॉलीवुड और कुछ बिजनेस फ्रेंड्स के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा रिसेप्शन में सुनील शेट्टी और केएल राहुल के परिवार के लोग ही शामिल होंगे।
View this post on Instagram
हाल ही में केएल राहुल और आथिया शेट्टी दुबई में न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए पहुंचे थे। यहां दोनों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर खूब मस्ती की। इन खास पलों की तस्वीर आथिया और राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया।