Thursday, March 28, 2024
HomeMoviesसनी देओल की फिल्म गदर 2 का पहला लुक आया सामने, बैलगाड़ी...

सनी देओल की फिल्म गदर 2 का पहला लुक आया सामने, बैलगाड़ी का पहिया उठाते दिखे तारा सिंह

Gadar 2: नए साल में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार है। जल्द ही सनी देओल और अमीषा अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस गदर 2 का इंतजार कर रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर गदर 2 का फर्स्ट लुक सामने आया है। इसमें सनी देओल धमाकेदार अवतार में नजर आ रहे हैं। सामने आए लुक में देखा जा सकता है कि सनी देओल अभिनेता अभिमन्यु की तरह अपने हाथों में एक पहिया उठाए हुए दिख रहे हैं। उन्होंने काले रंग का कुर्ता और काले रंग की पगड़ी पहनी हुई है। वो काफी गुस्से में दिख रहे हैं। हाल ही में जी स्टूडियोज ने  एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने साल 2023 में रिलीज होने वाली अपनी फिल्मों के नामों की झलक दिखाई। इन्हीं में से एक नाम सनी देओल की फिल्म गदर 2 का भी था। भले ही ‘गदर 2’ की झलक छोटी सी थी, लेकिन उसमें सनी देओल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फैंस सनी देओल को तारा सिंह के अवतार में देख खुशी से पागल हो गए।

सनी देओल तारा सिंह बनकर बैलगाड़ी का पहिया हाथ में उठाए दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहे हैं। ये लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। सोशल मीडिया पर  #Gadar2 ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। बता दें कि ‘गदर 2’ फिल्म स्वतंत्रता दिवस के आस-पास यानी अगस्त 2023 में रिलीज हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular