Shahrukh Khan in Vaishno Devi Mandir: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। शाहरुख फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन में जुटे हुए हैं। प्रमोशन के साथ-साथ फिल्म की सफलता के लिए वो तीर्थ यात्राएं भी कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले शाहरुख उमराह के लिए मक्का गए थे। वहीं अब वो माता वैष्णव देवी का आर्शीवाद लेने के लिए माता के दरबार में पहुंचे।
View this post on Instagram
वैष्णो देवी के मंदिर से शाहरुख खान की कई तस्वीरें सामने आ रही है जिनमें वो मंदिर के अंदर जाते दिख रहे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की टीम के साथ माता के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान सभी ने मुंह पर मास्क लगाया था और फेस को ढका हुआ था। ताकि उन्हें कोई भी पहचान ना सके। उनके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शाहरुख खान ने अपने चेहरे को छिपाने के लिए मुंह पर स्काफ और काले रंग के लॉन्ग हूडी वाले जैकेट पहनी हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान रविवार की देर रात माता वैष्णव देवी के दरबार में पहुंचे थे। रात के करीब 12 बजे शाहरुख ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख रविवार को कटरा, जम्मू पहुंचे थे, वहां होटल में कुछ देर आराम करने के बाद वह वैष्णो देवी भवन के लिए रवाना हो गए।
ये वीडियो सामने आने के बाद शाहरुख खान के फैंस गदगद हो गए हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने मक्का में जाकर उमराह भी किया था। बता दें कि 25 जनवरी 2023 को फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए 5 सालों के लंबे इंतजार के बाद शाहरुख बॉक्स ऑफिस पर कमबैक कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं।