Friday, April 19, 2024
HomeBollywoodThank God: अब अजय देवगन (Ajay Devgn) पर भड़के यूजर्स कर दी...

Thank God: अब अजय देवगन (Ajay Devgn) पर भड़के यूजर्स कर दी बॉयकॉट की मांग

Thank God:हाल ही में अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म थैंकगॉड (Thank God) का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) चित्रगुप्त बने हुए हैं। थैंकगॉड (Thank God) एक कॉमेडी फिल्म है।

फिल्म में चित्रगुप्त बने हुए अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा के हिसाब-किताब का लेखा-जोखा करेंगे। अजय देवगन पर्दे पर चित्रगुप्त की भूमिका में नजर आएंगे ट्विस्ट ये है कि चित्रगुप्त धोती कुर्ता में नहीं बल्कि कोट-पैंट पहने हिसाब -किताब करेंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर अब फिल्म के बॉयकॉट की मांग हो रही है।

सोशल मीडिया यूजर्स को ऐसा लगता है कि चित्रगुप्त और हिंदू देवी-देवताओं  को मॉडर्नाइज कर उनका मजाक बनाया जा रहा है। वहीं कई यूजर्स तो इतने निराश हो चुके हैं कि उन्हें लग रहा है कि पूरे बॉलीवुड को ही बायकॉट कर देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, क्या बॉलीवुड के लिए हिंदू देवता मजाक, अश्लीलता के लिए हैं? थैंक गॉड में अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त बने हैं जिनके पीछे कम कपड़े पहने लड़कियां हैं. वह वासना, घटिया जोक्स पर चर्चा कर रहे हैं. क्या हिंदू देव मसखरे होते हैं?’

दूसरे ने लिखा,  ‘कब तक हम ऐसे घटिया अभिनय व मनोरंजन का हिस्सा बनते रहेंगे?’ इसी तरह के तमाम रिएक्शन यूजर्स के देखने को मिल रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या ऐसे में फिल्म सिनेमाघरों में सफल हो पायेगी। थैंकगॉड दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular