Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodRaj Kapoor: राज कपूर (Raj Kapoor) के अफेयर ने जब उनकी पत्नी...

Raj Kapoor: राज कपूर (Raj Kapoor) के अफेयर ने जब उनकी पत्नी को कर दिया था परेशान

Raj Kapoor:लिजेंड दिवंगत अभिनेता राज कपूर (Raj Kapoor) को हिंदी सिनेमा जगत का शोमैन कहा जाता है। उनकी अभिनीत और निर्देशित फिल्मों ने खूब धमाल मचाया। राज कपूर (Raj Kapoor) की अधिकांश फिल्में सच्ची घटनाओं पर आधारित होती थीं। फिल्मों के अलावा राज कपूर (Raj Kapoor) की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रहीं।

राज कपूर (Raj Kapoor) का नाम अपने दौर की कई मशहूर अभिनेत्रियों नर्गिस, जीनत अमान और वैजयंती माला के साथ जुड़ चुका था। अपने जमाने की मशहूर अदाकारा वैजयंती माला से उनका रिश्ता काफी सीरियस था जिसकी वजह से उनका घर टूटते-टूटते रह गया। साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म संगम की शूटिंग के दौरान राज कपूर और वैजयंती माला के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। दोनों का रिश्ता इतना आगे बढ़ चुका था कि दोनों शादी तक करने के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन एक परेशानी यह थी कि राज कपूर पहले से ही शादी शुदा थे और उनके बच्चे भी थे।

वैजयंती माला और राज कपूर के रिश्ते की खबर जब राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज को पता चली तो उनके घर में जमकर हंगामा हुआ। कृष्णा राज अपने बच्चों को लेकर राज कपूर का घर छोड़ कर चली गई थीं। कृष्णा राज साढ़े चार महीने तक अपने बच्चों को लेकर होटल में रहने लगी थीं। राज कपूर के कितना मानने के बाद कृष्णा राज इस शर्त पर वापस आयीं कि वो दोबारा वैजयंती माला के साथ  काम नहीं करेंगे।

राज कपूर ने कसम खायी कि वो जिंदगी में कभी वैजयंती माला के साथ दोबारा काम नहीं करेंगे। इस तरह दोनों की लव स्टोरी का द इंड हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular