Kishore Kumar Bunglow:दिवंगत गायक और अभिनेता किशोर कुमार (Kishore Kumar) का आज भी कोई मुकाबला करने वाला नहीं है। भले ही किशोर दा इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा गाए हुए गानों को आज की पीढ़ी के लोग भी बहुत पसंद करते हैं। गायकी के साथ-साथ उनकी एक्टिंग भी कमाल की थी। ताजा खबर है कि इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने किशोर दा (Kishore Kumar) के जुहू वाले बंगले का बड़ा हिस्सा किराए पर ले लिया है।
विराट कोहली (Virat Kohli) किशोर दा के इस बंगले (Kishore Kumar Bunglow) को एक हाई ग्रैड रेस्टोरेंट बनाने में लगे हुए हैं। किशोर दा के बंगले (Kishore Kumar Bunglow) में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। रेस्टोरेंट लगभग बनकर तैयार ही हो गया है। किशोर दा के बेटे अमित कुमार ने जानकारी दी कि इन सभी बातों की शुरुआत तब हुई थी जब लीना चंदावरकर के बेटे सुमीत की मुलाकात विराट कोहली से हुई। कुछ महीने पहले ही दोनों मिले थे और दोनों में बातचीत शुरु हो गई थी। हमने 5 सालों के लिए विराट को बंगला किराए पर दिया है।
किशोर दा का ये बंगला ‘गौर कुंज’ मुंबई के जुहू तारा रोड पर स्थित है। किशोर दा जब जिंदा थे तो वो इसी बंगले में रहा करते थे। बंगले के आसपास की हरियाली किशोर दा को काफी पसंद थी। यहां तक कि उन्होंने बंगले के आसपास के पेड़ों के दिलचस्प नाम भी रखे थे। बंगले में एक गैराज भी था, जिसमें वो अपनी विंटेज कार पार्क किया करते थे।
Of two stellar knocks, a dominating partnership, mutual admirations & much more 💥👌
𝐃𝐨 𝐍𝐨𝐭 𝐌𝐢𝐬𝐬 – Half-centurions @imVkohli & @surya_14kumar chat up after #TeamIndia‘s win against Hong Kong 👍 – by @ameyatilak
Full interview📽️👇 #AsiaCup2022 https://t.co/Hyle2h3UBQ pic.twitter.com/39Ol62g2Qf
— BCCI (@BCCI) September 1, 2022
इन दिनों विराट कोहली (Virat Kohli) एशिया कप 2022 में धूम मचा रहे हैं। बुधवार को हुए मैच में विराट कोहली ने 59 रनों की पारी खेलकर फैंस का दिल जीत लिया था।