Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodSunny Deol: जब शादीशुदा होने के बावजूद अमृता सिंह को दिल दे...

Sunny Deol: जब शादीशुदा होने के बावजूद अमृता सिंह को दिल दे बैठे थे सनी देओल (Sunny Deol)

Sunny Deol:बॉलीवुड के मशहूर एक्शन हीरो सनी देओल (Sunny Deol) ने साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म बेताब से अपने सिने करियर की शुरुआत की। पहली ही फिल्म से सनी लोगों की जुबां पर छा गए थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखते ही धमाल मचा दिया था। अपने सिने करियर में सनी देओल (Sunny Deol) ने घायल, घातक, कर्ज, बॉर्डर, गदर, अर्जुन, क्रोध, सलाखे, योद्धा, त्रिदेव, चालबाज, इंडियन, अर्जुन पंडित, जीत जैसी कई फिल्में की। उनकी फिल्म गदर एक प्रेम कथा ने तो बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे

Sunny Deol:बॉलीवुड के मशहूर एक्शन हीरो सनी देओल (Sunny Deol) ने साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म बेताब से अपने सिने करियर की शुरुआत की। पहली ही फिल्म से सनी लोगों की जुबां पर छा गए थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखते ही धमाल मचा दिया था। अपने सिने करियर में सनी देओल (Sunny Deol) ने घायल, घातक, कर्ज, बॉर्डर, गदर, अर्जुन, क्रोध, सलाखे, योद्धा, त्रिदेव, चालबाज, इंडियन, अर्जुन पंडित, जीत जैसी कई फिल्में की। उनकी फिल्म गदर एक प्रेम कथा ने तो बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे।

फिल्मों के साथ-साथ सनी देओल (Sunny Deol) अपने लव अफेयर्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। पहली फिल्म बेताब की शूटिंग के दौरान सनी-अमृता का प्यार परवान चढ़ा था। हालांकि, उस वक्त पूजा सनी की मंगेतर थीं, लेकिन उन्होंने ये बात अमृता से छिपाई थी। क्योंकि सनी देओल के पापा धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि शुरुआती करियर में ही लोगों को सनी और पूजा के रिश्ते के बारें में पता चले। इससे उनकी फैन फ्लोइंग पर असर पड़ेगा। बेताब की रिलीज तक पूजा देओल लंदन में रहती थी। सनी देओल अक्सर लंदन पूजा से मिलने जाते थे।

वहीं अमृता सिंह के साथ भी उनका लव अफेयर जारी था। अमृता सिंह सनी को दिलोंजान से प्यार करने लगी थीं। अमृता की मां रुखसाना सुल्ताना पहले ही सनी के साथ बेटी के रिश्ते के खिलाफ थीं। सनी की मां प्रकाश कौर को भी इस संबंध से ऐतराज था, क्योंकि उन्हें सनी की शादी की बात पता थी।जब सनी की सच्चाई पता चली तो उसके बाद अमृता ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया और अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular