Tuesday, April 15, 2025
HomeTVMahhi Vij: इस एक्ट्रेस को मिली रेप की धमकी, मुंबई पुलिस से...

Mahhi Vij: इस एक्ट्रेस को मिली रेप की धमकी, मुंबई पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Mahhi Vj:टीवी के जाने-माने अभिनेता और होस्ट जय भानुशाली की पत्नी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vj) को रेप की धमकी मिली है। उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर अपने साथ हुए इस भयावह हादसे के बारें में जानकारी दी साथ ही मुंबई पुलिस से मदद भी मांगी है। माही विज (Mahhi Vj) ने बताया कि एक शख्स ने सिर्फ उनकी कार को टक्कर मारी बल्कि उनके साथ गाली-गलौज करते हुए रेप की धमकी भी दी।

Mahhi Vij:टीवी के जाने-माने अभिनेता और होस्ट जय भानुशाली की पत्नी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) को रेप की धमकी मिली है। उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर अपने साथ हुए इस भयावह हादसे के बारें में जानकारी दी साथ ही मुंबई पुलिस से मदद भी मांगी है। माही विज (Mahhi Vij) ने बताया कि एक शख्स ने सिर्फ उनकी कार को टक्कर मारी बल्कि उनके साथ गाली-गलौज करते हुए रेप की धमकी भी दी।

माही विज (Mahhi Vij) ने अपने वीडियो में कार का नंबर प्लेट भी शेयर की है जिससे पुलिस उस शख्स तक आसानी से पहुंच सके। वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इस शख्स ने मेरी कार में टक्कर मारी, गालियां दीं और फिर रेप की धमकी दी। उसकी वाइफ को गुस्सा आ गया। मुंबई पुलिस इस शख्स को ढूंढने में मेरी मदद करें, जो हमारे लिए एक खतरा है।

माही के इस ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने रिप्लाई देते हुए लिखा, वो अपने नज़दीकी पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करवायें। मुंबई  पुलिस के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए माही ने बताया कि वो वर्ली पुलिस स्टेशन गई थीं और उन्होंने कहा कि वो उसे कॉल करेंगे।

जब माही की कार को उस शख्स ने टक्कर मारी उस वक्त उनके साथ कार में नन्हीं तारा भी मौजूद थीं। वो बुरी तरह से डर गई थीं। माही को तारा के लिए बहुत डर लग रहा था।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular