Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodKarisma Kapoor: करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने सलमान खान (Salman Khan) को...

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने सलमान खान (Salman Khan) को लगाया गले , फैंस ने कर डाली दोनों की शादी की डिमांड

Karisma Kapoor: बीते कल ईद के मौके पर सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता के घर पर ईद की पार्टी का आयोजन किया गया था। ईद के इस जश्न में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कंगना रनौत, संजय कपूर, अनिल कपूर, करिश्मा कपूर, शहनाज गिल समेत कई सेलेब्स ने शिरकत की। इस खास मौके पर पार्टी में पहुंची करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने सलमान खान (Salman Khan) को गले लगाया। दोनों की जोड़ी देख फैंस शादी की डिमांड करने लगे।

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने अपने इंस्टा हैंडल पर सलमान खान (Salman Khan) के साथ दो प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और सलमान खान (Salman Khan) एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों खिलखिलाकर खूब हंस रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग बहुत ही कमाल की लग रही है। करिश्मा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ओजी के साथ वापसी….सभी को ईद मुबारक, हमेशा बेस्ट फ्रेंड’।

सलमान और करिश्मा की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने कॉमेंट कर लिखा, आप दोनों साथ में बहुत प्यार लगते हो। दूसरे ने लिखा, आप दोनों ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन बेस्ट कपल लगते हैं’। एक ने लिखा, प्लीज शादी कर लो। अन्य ने लिखा, आप दोनों शादी कर लो। दूसरे फैन ने लिखा, सलमान सर प्लीज आप करिश्मा मैम से शादी कर लो। आप दोनों की जोड़ी सच में कमाल की है। किसी ने लिखा, शादी कर लो नंबर वन लवली कपल। इस तरह के खूब कॉमेंट्स छाए हुए हैं।

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की जोड़ी 90 के दशक की फिल्मी पर्दे की हिट जोड़ी रही है। दोनों ने साथ में मिलकर बीवी नंबर 1’, ‘जुड़वा’, ‘जीत’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया। रियल लाइफ में भी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular