Friday, October 18, 2024
HomeBollywoodBabita Kapoor: बबीता कपूर (Babita Kapoor) ने अपने परिवार से तोड़ लिया...

Babita Kapoor: बबीता कपूर (Babita Kapoor) ने अपने परिवार से तोड़ लिया था रिश्ता 

Babita Kapoor: आज अपने जमाने की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस बबीता कपूर (Babita Kapoor) अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बबीता कपूर (Babita Kapoor) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को करिश्मा कपूर और करीना कपूर जैसी एक्ट्रेसस दीं। उन्होंने अपनी जिद की वजह से ही अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना को एक्ट्रेस बनाया। हिंदी सिनेमा के मशहूर कपूर खानदान की बहू बबीता कपूर (Babita Kapoor) की जिदंगी काफी स्ट्रगल भरी रही। बबीता कपूर (Babita Kapoor) ने तो अपने परिवार से रिश्ता तोड़ लिया था।

बबीता ने राज कपूर के बड़े बेटे और अभिनेता रणधीर कपूर से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने अपने ससुराल की फैमिली के लिए फिल्मों से नाता तोड़ लिया था।

लेकिन जब बात दोनों बेटियों के करियर की आयी तो बबीता ने कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने बेटियों के करियर के लिए अपने परिवार से ही रिश्ता तोड़ लिया था। रणधीर तो अपनी जिंदगी में मगन हो गए, लेकिन बबीता ने अकेले ही दोनों बेटियों को पाला। बबीता ने अपनी बेटियों के पालन-पोषण में कपूर फैमिली की कोई मदद नहीं ली थी।

करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में उनकी लाइफ लग्जीरियस नहीं थी, जैसी होनी चाहिए थी या जैसा समझा जाता है। उनकी मां ने बहुत स्ट्रगल के साथ दोनों बहनों को पाला था।

करिश्मा आम बच्चों की तरह स्कूल बस से ही स्कूल जाती थीं और कॉलेज के टाइम पर वो लोकल ट्रेन में ट्रैवल करती थी। उनके पास सिर्फ एक कार थी और ड्राइवर हायर करने के लिए भी पैसे नहीं हुआ करते थे। वो कहती हैं कि इसी वजह से आज जो कुछ भी उनके पास है, उसकी वो बहुत वैल्यू करती हैं। उन बुरे दिनों ने उन्हें बहुत स्ट्रॉन्ग बनाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular