Bharti Singh : लॉफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिबांचिया (Harsh Limbachiya) के किलाकारियां गूंज उठी है। बीते कल ही भारती सिंह (Bharti Singh) ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस खबर को सुनते ही फैंस खुशी से झूम रहे हैं। चारों ओर से कपल को न्यू बेबी के लिए बधाईयां मिल रही हैं। इंडियन टेलीविजन की दुनिया में भारती सिंह (Bharti Singh) पहली ऐसी होस्ट हैं जो अपनी डिलीवरी के अंत तक काम करती रहीं। बेटे को जन्म देने से एक दिन पहले तक भारती सिंह (Bharti Singh) काम कर रही थीं।
View this post on Instagram
बेटे के जन्म के बाद भारती सिंह (Bharti Singh) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारती अपने पति हर्ष को गले लगाकर रो रही हैं। इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। भारती ने रविवार को बेबी को जन्म दिया ये वीडियो शनिवार का है। वीडियो में भारती हर्ष से कहती हैं- कब होगा बच्चा? इसके बाद पैपराजी, भारती सिंह से कहते हैं कि इंतजार है, जिसपर भारती कहती हैं कि हमें भी बहुत इंतजार है।’
View this post on Instagram
भारती सिंह (Bharti Singh) का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अबतक इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 1 लाख 31 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। भारती ने प्रेग्नेंसी के आखिरी दिन तक काम किया है। इसी जज्बे को देख फैंस उन्हें सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं। एक फैन ने उनकी तारीफ में लिखा- भारती बहुत इंस्पायरिंग है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भारती असली रॉकस्टार है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- वे बहुत स्ट्रॉन्ग है।
बीते कल भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिबांचिया (Harsh Limbachiya) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी कि वो दोनों एक बेटे के पैरेंट्स बन गए हैं।