सुहाना खान : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की एक्टिंग के फैंस दीवाने हैं। अब दर्शकों को उनकी लाड़ली बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) को बड़े पर्दें पर देखना का बेसब्री से इंतजार है। सुहाना भले ही अभी एक्ट्रेस नहीं बनी हैं लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनकी बहुत बड़ी फैन फ्लोइंग है। दर्शक उनके फैंशन सेंस और लुक को काफी पसंद करते हैं। आये दिन सुहाना सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना देसी लुक शेयर किया है।
View this post on Instagram
हाल ही में सुहाना खान (Suhana Khan) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुहाना रेड कलर की साड़ी में कहर ढ़ा रही हैं। उनकी ये साड़ी मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन की गई है। सुहाना की सुर्ख लाल रंग की साड़ी पर मैचिंग का शिमरी बॉर्डर है। इस साड़ी के साथ सुहाना ने स्लीवलेस लाल रंग का शिमरी ब्लाउज पहना है।
सुहाना ने अपने इस लुक को झुमकियों के साथ कंप्लीट किया है। उन्होंने माथे पर हरी बिंदी और कोहल ब्राउन आईज के साथ न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ इस लुक को पूरा किया है।
सुहाना को इस लुक में देख फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनकी तारीफ के पुल बांध रहे हैं। इस तस्वीर पर सुहाना की मां गौरी खान ने कॉमेंट कर लिखा, रेड इट इस, लव द वाइब। वहीं सुहाना की बेस्ट फ्रैंड और एक्ट्रेस अनन्या पांडे समेत शनाया कपूर ने भी कॉमेंट किया है।