Kajol-Nysa: बॉलीवुड स्टार्स अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा (Nysa) हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। फिल्मों में आने से पहले ही उनकी सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन फ्लोइंग है। न्यू ईयर पार्टी में उनके बोल्ड लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब न्यासा (Nysa) अपनी मां काजोल (Kajol) के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची।
View this post on Instagram
इस मौके पर न्यासा (Nysa) सलवार सूट में नजर आयीं। जब न्यासा (Nysa) मंदिर में पहुंची तो उन्होंने व्हाइट कलर के फुल स्लीव सलवार सूट में दिखाई दीं। साथ ही उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी टीमअप किया था। वहीं एक्ट्रेस काजोल फ्लोरल कुर्ते में थीं और सनग्लासेज पहने नजर आयीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें न्यासा के माथे पर टीका लगा हुआ है और उन्होंने हाथों में फूलों की थाली पकड़ी हुई है। काजोल अपनी बेटी न्यासा के पीछे-पीछे चल रही हैं। काजोल ने कार में बैठने से पहले लोगों का अभिवादन किया।
इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग तो न्यासा को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘पू बनी पार्वती।’ दूसरे ने लिखा, “इनका भी कुछ पता नहीं चलता, दो दो रूप, मां-बाप के साथ पूरे कपड़ों में और बाहर दोस्तों के साथ हाफ कपड़े।” एक ने लिखा, ‘चेहरा देखकर लगता है पूरे कपड़े पसंद नहीं हैं।’
वहीं कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि काजोल जबरदस्ती न्यासा को लेकर मंदिर गई थीं। लोगों का कहना है कि न्यासा के चेहरे पर मंदिर जाने की खुशी नहीं दिख रही है। उनके एक्सप्रेशंस में कहीं भी स्माइल नहीं है। लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा है, जैसे मंदिर ले जाने के लिए जबरदस्ती किया है।