Bipasha Basu: हाल ही में बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) पैरेंट्स बने हैं। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने 12 नवंबर को मुंबई के एक हॉस्पिटल में प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है।
बिपाशा और करण ने अपनी बच्ची की पहली झलक भी शेयर की है और साथ ही बच्ची के नाम का भी खुलासा किया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर दोनों ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों अपनी नन्ही परी के पैरों को अपनी हथेलियों में थामे हुए नजर आ रहे हैं। इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, “हमारे प्रेम और मां के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अभी यहां है और वो दिव्य है”। इस तस्वीर के साथ करण और बिपाशा ने बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। उन्होंने बेटी का नाम बताते हुए लिखा- “देवी बसु सिंह ग्रोवर”..
View this post on Instagram
इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब कॉमेंट कर रहे हैं। करण और बिपाशा को उनकी बेबी गर्ल की बधाईयां दे रहे हैं।
कुछ वक्त पहले ही बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर पहले ही पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस ने पति करण सिंह ग्रोवर संग दो तस्वीरों की सीरीज शेयर कर लिखा था,’एक नया टाइम, नया फेज…एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है। यह हमें पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अपने जीवन की शुरुआत अलग-अलग की, फिर हम मिले और तभी से हम दोनों साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए यह बहुत ज्यादा प्यार है, जो थोड़ा अनफेयर लगता है। इसलिए अब हम जल्द ही दो से तीन हेने वाले हैं।’