Nyasa Devgan: इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स जमकर दीवाली पार्टी एंज्वॉय कर रहे हैं। एक के बाद एक सेलेब्स का दिवाली पार्टी में जलवा देखने को मिल रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) नाइट पार्टी करती दिखीं। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) का ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है। खास बात तो यह रही कि न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) इस पार्टी में जान्हवी कपूर के रुमर्ड बॉयफ्रैंड ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) के साथ एन्जॉय करती दिखीं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही है वो लंदन में हुई पार्टी के दौरान की है। पार्टी में अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन, अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल भी कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। इसके अलावा पार्टी में बिजनेसमैन वेदांत महाजन को भी देखा गया। न्यासा ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी बोल्ड नजर आयीं। बता दें कि ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) जान्हवी कपूर के रुमर्ड बॉयफ्रैंड हैं।
जान्हवी और ओरहान के बारें में कहा जाता है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।