Friday, April 19, 2024
HomeMoviesLove Hostel : लव हॉस्टल (Love Hostel) का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्यार...

Love Hostel : लव हॉस्टल (Love Hostel) का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्यार की खातिर जहान से भिड़ गये सान्या-विक्रांत, बॉबी देओल दिखे दमदार लुक में 

Love Hostel : आज वेलेंटाइन डे के मौके पर शाहरुख खान के प्रोडेक्शन में बनी फिल्म लव हॉस्टल (Love Hostel) का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, विक्रांत मैसी और बॉबी देओल लीड भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी उत्तर भारत पर बेस्ड है। 

ट्रेलर में दिखाया गया है कि व्रिकांत मैसी और सान्या मल्होत्रा एक दूसरे से प्यार करते हैं। विक्रांत मैसी आशु नाम के लड़के की भूमिका में हैं और सान्या मल्होत्रा का नाम ज्योति है। दोनों भाग कर शादी कर लेते हैं। शादी करने के बाद दोनों के पीछे उनके परिवारवालों पड़ जाते हैं। इतने में एंट्री होती है बॉबी देओल की। जिनका नाम है डागर।

फिल्म में बॉबी देओल निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 25 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज होने वाली है। इसे गौरी खान मनीष मुंद्रा और गौरव वर्मा ने पोड्यूस किया है। फिल्म के निर्देंशक है और लेखक शंकर रमन हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, प्यार में पड़ना आशु और ज्योति की पसंद थी, उनकी किस्मत लिखना मेरे हाथ में है। लव हॉस्टल का ट्रेलर आ गया है। इस वैलेंटाइंस डे पर डागर आपको प्यार से डरा देगा। लव हॉस्टल 25 फरवरी से जी5 पर स्ट्रीम होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

RELATED ARTICLES

Most Popular