Friday, October 18, 2024
HomeBollywoodअंजू महेंद्र : राजेश खन्ना से नहीं हुई शादी तो ताउम्र कुंवारी रहीं...

अंजू महेंद्र : राजेश खन्ना से नहीं हुई शादी तो ताउम्र कुंवारी रहीं अंजू महेंद्र

अंजू महेंद्र : राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा जगत का वो सितारा जो पहले सुपरस्टार बनें। राजेश खन्ना की एक झलक पाने के लिये लोग दीवाने रहते थे। खासकर लड़कियां तो उनपर जान लुटाती थीं। लेकिन राजेश खन्ना जिस हसीना के दीवाने थे वो थीं अंजू महेंद्र। बेहद खूबसूरत अंजू महेंद्र और राजेश खन्ना के प्यार के किस्से उस वक्त काफी मशहूर थे।

अंजू को एक आलीशान बंगला गिफ्ट किया था राजेश खन्ना ने

राजेश खन्ना अपनी गर्लफ्रैंड अंजू महेंद्र के लिये काफी पजेसिव थे। उन्होंने अंजू को एक बंगला खरीद कर गिफ्ट में दिया था।

अंजू महेंद्र और राजेश खन्ना 7 सालों तक लिव इन रिलेशन में रहें

जब राजेश खन्ना और अंजू महेंद्र रिलेशनशिप में थे उस वक्त राजेश खन्ना कोई सुपरस्टार नहीं थे और अंजू महेंद्र भी स्ट्रगल कर रहीं थीं। दोनों ही हिंदी सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाने की काफी कोशिशें कर रहे थे। तभी दोनों एक दूसरे के करीब आये और धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान पर चढ़ा। फिर दोनों लिव इन रिलेशन में आ गये। जब राजेश खन्ना सुपरस्टार बन गये तब तक अंजू और उनका रिलेशनशिप था। राजेश खन्ना ने तो अंजू महेंद्र के सामने शादी का प्रपोजल भी रखा था लेकिन अंजू ने ही शादी के लिये इंकार कर दिया था।

 

राजेश खन्ना की इस शर्त की वजह से अंजू ने नहीं की शादी

राजेश खन्ना की एक शर्त की वजह से अंजू महेंद्र ने शादी करने से इंकार कर दिया था। राजेश खन्ना चाहते थे अंजू शादी के बाद मॉडलिंग और फिल्में करना छोड़ दें। वो शादी करने एक अच्छी पत्नी की तरह उनका घर संभाले लेकिन अंजू महेंद्र इसके लिये तैयार नहीं हुईं। उनका सपना था कि वो इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनायें। एक्टिंग तो उनका सबसे बड़ा ख्वाब था। इसलिये अंजू ने काका की इस शर्त को नहीं माना।

अंजू से ब्रेकअप के बाद राजेश ने अपने से 16 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। कहते हैं कि जब राजेश खन्ना की बरात बांद्रा से जुहू जा रही थी तो उन्होंने उसका रास्ता बदला और वो उसे जानबूझ कर अंजू महेंद्रू के घर के सामने से लेकर गये। राजेश खन्ना ने तो डिंपल के साथ शादी करके अपना घर बसा लिया लेकिन अंजू महेंद्र ताउम्र कुंवारी रहीं।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular