Wednesday, April 23, 2025
HomeBhojpuri Cinemaनिरहुआ : निरहुआ को इस लुक में देखकर फैंस हंसते-हंसते हुए लोट-पोट

निरहुआ : निरहुआ को इस लुक में देखकर फैंस हंसते-हंसते हुए लोट-पोट

निरहुआ : भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव आये दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। निरहुआ को देखते ही भोजपुरी दर्शक खुशी से झूम उठते हैं। निरहुआ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिये कुछ ना कुछ करते रहते हैं। लेकिन इस बार तो निरहुआ ने ऐसा गेटअप अपनाया कि उन्हें देखकर लोग हंस-हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं।

निरहुआ ने साड़ी पहनकर बिंदी लगाकर बनाया वीडियो

निरहुआ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें निरहुआ औरत बने हुए हैं। उन्होंने ग्रीन कलर की साड़ी, गोल्डन कलर का ब्लाउज, माथे पर बिंदी, मांगटीका और गले में हेवी नेकपीस पहना हुआ है। साथ ही साथ उनके चेहरे पर हेवी मेकअप किया हुआ है। होठों पर लिपस्ट‍िक, काजल, गालों पर लाली लगाए निरहुआ अपने ही लुक पर खूब हंस रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, नाच बैजू नाच।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

इससे पहले भी शेयर की थी तस्वीर

इससे पहले भी निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो दाढ़ी, मूंझ में साड़ी पहने हुए नजर आ रहे थे। आशंका तो जताई जा रही है कि निरहुआ जल्द ही कोई नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं जिसमें उनका गेटअप लड़कियों की तरह है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular