Monday, March 24, 2025
HomeBollywoodराजेश खन्ना : 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर राजेश खन्ना बने हिंदी सिनेमा...

राजेश खन्ना : 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर राजेश खन्ना बने हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार

राजेश खन्ना : हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है। अगर आज वो जिंदा होते तो अपना 79वां बर्थडे सेलिब्रेट रहे होते। राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा जगत के पहले सुपरस्टार रहे। उनकी स्टारडम और चार्म कुछ इस कदर था कि लड़कियां उनकी एक झलक पाने के लिये बेताब रहती थीं। उस दौर की हर लड़कियों की यह चाहत होती थी उनका पति राजेश खन्ना के जैसा हो।

राजेश खन्ना : हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है। अगर आज वो जिंदा होते तो अपना 79वां बर्थडे सेलिब्रेट रहे होते। राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा जगत के पहले सुपरस्टार रहे। उनकी स्टारडम और चार्म कुछ इस कदर था कि लड़कियां उनकी एक झलक पाने के लिये बेताब रहती थीं। उस दौर की हर लड़कियों की यह चाहत होती थी उनका पति राजेश खन्ना के जैसा हो।

आखिरी खत थी राजेश खन्ना की पहली फिल्म

साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म आखिरी खत से राजेश खन्ना ने अपने सिने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में इंद्रानी मुखर्जी के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिली थी। लेकिन साल 1969 में रिलीज हुई फिल्म आराधना ने राजेश खन्ना को सुपरस्टार बनाया। इस फिल्म में शर्मीला टैगोर और राजेश खन्ना की जोड़ी को खूब पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित हुई और यही से शुरु हुआ उनका सुपरस्टार बनने का सफर।

काका के नाम का लड़कियां लगती थीं सिंदूर

राजेश खन्ना यानि की बॉलीवुड के काका की एक्टिंग से लेकर उनका स्टाइल  बहुत मशहूर था। उनकी गर्दन की स्टाइल और फैंशन सेंस सब कमाल का था। लड़कियां तो काका की इतनी दीवानी थीं कि उन्हें अपने खून से खत लिखकर भेजती थीं। काका की सफेद कार को लड़कियां चूम-चूम कर लिपिस्टक से लाल कर देती थीं। उनकी दीवानगी का आलम कुछ इस कदर था कि लड़कियां राजेश खन्ना के नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगाती थीं। राजेश खन्ना की जब फिल्में रिलीज होती थी तो पूरा थियेटर ज्यादातर लड़कियों से भरा रहता था।

दोस्तों को देते थे महंगे-महंगे गिफ्ट

राजेश खन्ना अपने दोस्तों को महंगे-महंगे गिफ्ट देते थे। एक बार उन्होंने अपने घर के एक स्टाफ को तोहफे में घर दे दिया था। अपने कई दोस्तों को वो कार भी गिफ्ट कर चुके हैं।

काका की सुपरहिट फिल्में

काका ने हिंदी सिनेमा जगत को एक के बाद एक आराधना, कटी पतंग, आनन्द, आन मिलो सजना, महबूब की मेंहदी, हाथी मेरे साथी, अंदाज दो रास्ते, दुश्मन, बावर्ची, मेरे जीवन साथी, जोरू का गुलाम, अनुराग, दाग, नमक हराम, असली नकली और हमशक्ल जैसी फिल्में दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular