Saturday, April 20, 2024
HomeBollywoodबर्थडे स्पेशल : अपनी अदाओं से जब कश्मीरा शाह ने बड़े पर्दें...

बर्थडे स्पेशल : अपनी अदाओं से जब कश्मीरा शाह ने बड़े पर्दें पर लगा दी थी आग

टीवी और बॉलीवुड कश्मीरा शाह आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। वो जाने-माने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं। कश्मीरा का जन्म 2 दिसंबर साल 1971 में मुंबई में हुआ था। कश्मीरा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में टीवी शो हेलो बॉलीवुड से की थी।

टीवी और बॉलीवुड कश्मीरा शाह आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। वो जाने-माने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं। कश्मीरा का जन्म 2 दिसंबर साल 1971 में मुंबई में हुआ था। कश्मीरा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में टीवी शो हेलो बॉलीवुड से की थी।

Kashmira Shah

इसके बाद उन्हें साल 1997 में फिल्मों में काम करने का मौका मिला। कश्मीरा ने  ‘साजिश’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘हिन्दुस्तान की कसम’, ‘वास्तव’, ‘हेरा फेरी’, ‘जंगल’, ‘आंखे,’ ‘मर्डर’, ‘जहरीला’  जैसी फिल्मों में काम किया है। अधिकतर फिल्मों में कश्मीरा ने अपने आइटम डांस से तड़का लगाया है। उनके आइटम डांस के लोग दीवाने हैं। हिंदी के अलावा कश्मीरा भोजपुरी, तमिल, तेलुगू और  मराठी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

साल 2013 में कश्मीरा ने कृष्णा अभिषेक के साथ शादी रचाई थी। कश्मीरा कृष्णा से 12 साल बड़ी हैं लेकिन इसके बावजूद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। कश्मीरा से कृष्णा की मुलाकात फिल्म पप्पू पास हो गया था के सेट पर हुई थी। उस वक्त वह अपने पति से अलग हो चुकी थीं। कश्मीरा ने पहली शादी प्रोड्यूसर ब्रैड लिस्टरमैन से की थी।

लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक चल  नहीं पाया और दोनों शादी के 6 साल बाद अलग हो गए थे। इसके बाद 8 सालों के लंबे रिश्ते के बाद कृष्णा और कश्मीरा ने एक दूसरे के साथ शादी की। साल 2017 में कश्मीरा और कृष्णा सरोगेसी के जरिए जुड़वां बेटों के पेरेंट्स बने। कश्मीरा ने खुलासा किया था कि जब वो नैचुरली प्रेग्नेंट नहीं हुई तो फिर उन्होंने IVF का भी सहारा लिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular