Sunday, May 19, 2024
HomeBollywoodSonam Kapoor son: सोनम कपूर के बेटे (Sonam Kapoor son) का नाम...

Sonam Kapoor son: सोनम कपूर के बेटे (Sonam Kapoor son) का नाम हुआ रिवील

Sonam Kapoor son:हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर हाल ही में नाना बने हैं। उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने बीते 20 अगस्त को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। नन्हें मेहमान के आने की खुशी में पूरा कपूर और आहूजा परिवार खुशी से झूम रहा है। बेटे को जन्म देने के 6 दिनों सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने घर भी आ गई हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बेटे की अब नामाकरण की तैयारियां हो रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों के बेटे का नाम रिवील हो गया है।

सोृशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनम के बेटे के लिए कुछ छोटे कपडे़ रखे हुए हैं जिनके ऊपर बेबी के अहूजा लिखा हुआ है। ये वीडियो एक बेबी ब्रांड कंपनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तोहफों पर ज्यादातर जगह लिखा हुआ है- Baby K Ahuja। इससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि सोनम कपूर ने बच्चे का नाम K अक्षर से रखा है।

जब सोनम कपूर अपने बेबी के साथ घर आयी थी तो उनके परिवार ने दरवाजे पर एक छोटी सी पूजा का आयोजन किया था। ये अनुष्ठान छोटे बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए किया जाता है। पूरा परिवार मिलकर बच्चे की देखभाल कर रहा है। सोनम कपूर की बहन रिया कपूर जो कि बच्चे की मौसी बनी हैं, अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाईं और सोशल मीडिया स्टोरी पर कई पोस्ट कर डाले।

RELATED ARTICLES

Most Popular