Sridevi Death Anniversary: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी (Sridevi) की मौत को आज चार साल हो गये हैं। आज ही के दिन 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की दर्दनाक मौत हो गई थी। किसे पता था कि हम सबकी प्यारी चांदनी कि यूं हमेशा के लिये हमसे जुदाई हो जायेगी।
54वर्षीय श्रीदेवी (Sridevi) की मौत दुबई में हुई थी। श्रीदेवी (Sridevi)अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। शादी के बाद बोनी कपूर अपनी बेटियों से साथ मुंबई लौट आए थे लेकिन श्रीदेवी दुबई में रूक गई थीं।
View this post on Instagram
बोनी कपूर फिर अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिये दुबई पहुंचे थे। उस रात दोनों बाहर डिनर करने के लिए जाने वाले थे। इससे पहले दोनों ने बैठकर खूब बातें कीं। जब बोनी फ्रेश होने चले गए। वे बाहर आए तो अपने रोमांटिक डिनर के लिए तैयार होने के लिए श्रीदेवी नहाने चली गईं। बोनी रूम में बैठकर दक्षिण अफ्रीका और भारत के क्रिकेट मैच का अपडेट देखने लगे। तब करीब आठ बज रहे होंगे।
View this post on Instagram
करीब 20 मिनट बीत जाने के बाद बोनी कपूर ने लिविंग रूम से ही श्रीदेवी को आवाज लगाई कि ”आज संडे है और बहुत भीड़ होगी। इसीलिए थोड़ा जल्दी करें।” काफी वक्त बीत गया है और श्रीदेवी का कोई जवाब नहीं आई तो बोनी कपूर परेशान हो गए। वह बाथरूम के पास गए और जान जान कहकर पत्नी को आवाज लगाने लगे। बाथरूम से पानी गिरने की आवाज आ रही थी लेकिन श्रीदेवी जवाब नहीं दे रही थी। बोनी कपूर घबरा गए और तेज-तेज दरवाजा खटखटाने लगे। बोनी ने तेजी से गेट खोला, बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था।
अंदर ऐसा नजारा था उसे देखकर बोनी कपूर की दुनिया ही लुट गई। बाथटब पानी से पूरा भरा हुआ था और श्रीदेवी उसमें पूरी डूबी हुईं थीं। अपने प्यार को इस तरह देखकर बाथटब में डूबे हुए देखकर बोनी कपूर ऐसे टूटे की आज तक जुड़ नहीं पाए।