Saturday, April 20, 2024
HomeBollywoodRanbir Alia : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को डिनर डेट पर...

Ranbir Alia : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को डिनर डेट पर किया गया स्पॉट

Ranbir Alia : बॉलीवुड स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं। दोनों की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ी है। दोनों को फैंस साथ में देखना पसंद करते हैं। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी डिनर डेट पर निकले जहां उन्हें पैपराजी ने स्पॉट कर लिया। इस मौके पर कैमरे के सामने आते ही आलिया शरमाने लगी।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हाल ही में रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म में आलिया ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। ऐसे में फिल्म की सफलता से खुश आलिया जश्न मना रही हैं। बीती रात वो अपने ब्वॉयफ्रैंड रणबीर कपूर के साथ डिनर डेट पर निकली थीं। जहां मीडिया की नजरें उनपर पड़ी और उन्होंने कपल के इस खास पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान रणबीर कपूर आलिया भट्ट का हाथ थामे नजर आये। बॉलीवुड के इस कपल का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मीडिया को यूं अचानक से देखकर आलिया शरमा गईं। वहीं रणबीर केयरिंग पार्टनर की तरह आलिया भट्ट के पीछे-पीछे चल रहे थे।

फैंस को लंबे वक्त से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का इंतजार है। आलिया भट्ट से एक बार जब शादी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि मैंने तो मन ही मन में रणबीर कपूर से बहुत पहले ही शादी कर ली है। जब शादी होना है हो जायेगी। आलिया भट्ट ने ये भी बताया था कि जब वो मात्र 11 साल की थीं तभी से रणबीर कपूर उनके क्रश थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular