सलमान खान : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फैन फ्लोइंग का तो क्या कहना। भाईजान की एक झलक पाने के लिये उनके फैंस बेताब हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा बीते कल मुंबई के जुहू इलाके में देखना को मिला। यहां मौजूद ऑस्ट्रेलियाई रेस्टोरेंट में सलमान खान खाना खाने के लिेय पहुंचे थे।
सलमान खान : फैंस हुए बेकाबू
इस मौके पर सलमान खान को ब्लैक शर्ट और ब्लैक जींस में स्पॉट किया गया। जैसे ही सलमान खान रेस्टोरेंट से बाहर निकले उन्हें देखकर फैंस बेकाबू हो गये। अपने भाईजान के साथ सेल्फी लेने के लिये फैंस की भीड़ उमड़ पहाड़ी। बड़ी मुश्किल से बॉर्डीगार्ड की सहायता से सलमान खान बाहर निकल पाये। हालांकि सलमान खान के लिये तो ये आम बात है। अक्सर उन्हें देखकर फैंस बेकाबू हो जाते हैं।
फैंस ‘भाई भाई’ कहकर सलमान के पीछे दौड़ पड़े
सलमान खान शांतिपूर्ण तरीके से बाहर निकले और कार में जाकर बैठ गये। इसके बावजूद उनके फैंस भाई-भाई कहकर कार के पीछे दौड़ने लगे और उन्हें आवाज देने लगे। उस दौरान पैपराजी भी वहां मौजूद थे जिन्होंने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
बिग बॉस सीजन 15 को होस्ट कर रहे हैं
इन दिनों सलमान खान बिग बॉस सीजन 15 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। जल्द ही शो का फिनाले होने वाला है। शो के फिनाले में सलमान खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। हाल ही में सलमान खान का मैं चला म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था। इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। सलमान खान और प्रज्ञा जायसवाल की जोड़ी को खूब सराहा गया। वहीं गाने में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रैंड लूलिया वंतूर और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है।
सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्टस की बात करें तो वो किक 2, पवन पुत्र भाईजान, कभी ईद कभी दिवाली और नो एंट्री का सीक्वल शामिल है। वो शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान में भी कैमियो रोल करते नजर आने वाले हैं। यानि की साफ आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर भाईजान का जलवा बिखरने वाला है।