Friday, March 29, 2024
HomeBollywood नीतू कपूर : शादी की सालगिरह ( Marriage Anniversary) पर भावुक हुईं...

 नीतू कपूर : शादी की सालगिरह ( Marriage Anniversary) पर भावुक हुईं नीतू कपूर 

 नीतू कपूर : 22 जनवरी यानि की आज नीतू कपूर आज अपनी शादी की 42वीं सालगिरह मना रही हैं। भले ही ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन नीतू कपूर के साथ-साथ फैंस के दिलों में ऋषि कपूर हमेशा रहते हैं। शादी की 42वीं सालगिरह ( Marriage Anniversary) पर आज नीतू कपूर ऋषि कपूर को बहुत मिस कर रही हैं।

नीतू कपूर ने लिखा इमोशनल पोस्ट

नीतू कपूर ने इस खास मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ऋषि कपूर के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘यादों के लिए।‘ आगे उन्होंने हार्ट का इमोजी बनाया। इस पोस्ट पर उनकी बेेटी रिद्धिमा कपूर ने कॉमेंट करते हुए हार्ट की इमोजी शेयर किया है।

फैंस को आयी ऋषि कपूर की याद

इस मौके पर ऋषि कपूर के फैंस उन्हें बहुत याद कर रहे हैं। नीतू कपूर के द्वारा शेयर किये पोस्ट पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। ऋषि कपूर के एक फैन लिखते हैं, ‘उन्हें हम याद करते हैं।‘ एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘ढेर सारा प्यार।‘ एक फैन ने कहा, ‘दुनिया के सबसे ब्यूटीफुल कपल।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘आप दोनों हमारे दिलो में रहते हैं।‘

जुग-जुग जियो से कर रही हैं फिल्मों में वापसी

एक लंबे वक्त के बाद नीतू कपूर अपकमिंग फिल्म जुग-जुग जियो से बड़े पर्दें पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड भूमिका निभाते नजर आयेंगे। यूं तो ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर पूरी तरह से टूट गई थीं। लेकिन उन्होंने बहुत मुश्किल से खुद को संभाला है। अपने बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ वो अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular